HomeBreaking Newsसिंगरौली लोकायुक्त ने 20 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को रंगेहाथों गिरफ्तार...

सिंगरौली लोकायुक्त ने 20 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को रंगेहाथों गिरफ्तार किया

सिंगरौली/मध्यप्रदेश……

रीवा लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार को चितरंगी तहसील के खिरवा हल्का पटवारी राम सजीवन पनिका को 20 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। स्थगन आदेश बदलवाने के लिए रिश्वत माँगी गई थी। जिसकी शिकायत लोकायुक्त तक पहुंची थी।

क्या है पूरा मामला…….

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोकायुक्त निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर ने बताया कि फरियादी मान प्रताप साहू के पिता द्वारा शासकीय भूमि पर मकान निर्माण किया जा रहा था, जिस पर स्थगन आदेश जारी हुआ था। जिसे खारिज़ कराने के लिए हल्का पटवारी राम सजीवन पनिका ने 30 हजार रुपये की मांग की थी।फरियादी ने 10 हजार पटवारी को पहले ही दे दिए थे। इस मामले में फरियादी द्वारा लोकायुक्त में शिकायत की गई थी। जिसके बाद लोकायुक्त निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर एवं डोमेन सिंह मारवी की अगुवाई में 17 सदस्यीय टीम ने सिंगरौली पहुंचकर मामले की तहकीकात की। इसके बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार के लिए खिरवा गांव का चयन किया गया और खिरवा तिराहे पर रिश्वत लेते पटवारी राम सजीवन पनिका को लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!