बुलंदशहर/उत्तरप्रदेश………….
थाना खानपुर में तैनात एक सिपाही के साथ नरसेना थाना प्रभारी ने मारपीट कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसएसपी ने नरसेना थाना प्रभारी संदीप कुमार और लापरवाही बरतने पर खानपुर थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। दरअसल,नरसेना थाना प्रभारी संदीप तोमर की गुंडागर्दी सामने आई है। लूट की एक सूचना पर खानपुर थाने में पहुंचे थाना प्रभारी संदीप तोमर ने कहासुनी के बाद खानपुर थाने के एक सिपाही अमित चौहान को बुरी तरह से अपने हमराहो से पिटवाया और खुद भी पीटा। अमित चौहान लहूलुहान हो गया। मामला एसएसपी तक पहुंचा तो नरसेना थाना प्रभारी को देर रात में ही तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। पिटाई के कारण सिपाही के हाथ में आठ टांके आए हैं। पूरे मामले की जांच सीओ स्याना मनीष यादव को सौंपी गई है।
क्या है पूरा मामला…………….
प्राप्त जानकारी के अनुसार,खानपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात एक व्यक्ति से 45 हजार की लूट हो गई थी। लूट की सूचना पर सीओ से स्याना मनीष यादव और खानपुर थाना प्रभारी वीरेंद्र शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। उसी समय सीओ स्याना ने नरसेना थाना प्रभारी संदीप तोमर को भी घटनास्थल पर बुला लिया, लेकिन जब तक संदीप तोमर घटनास्थल पर पहुंचे तो सीओ से स्याना और खानपुर थाना प्रभारी दूसरी सूचना पर कहीं और चले गए। तब तक नरसेना थाना प्रभारी खानपुर थाने में पहुंच गए। इसी दौरान खानपुर थाने में तैनात सिपाही अमित चौहान सिविल ड्रेस में थाने के गेट से अंदर घुस रहा था।
सिपाही को बुरी तरह राइफल की बटों से पीटा………..
बुरी तरह घायल सिपाही के हाथ में 8 टांके आये हैं
प्राप्त जानकारी के अनुसार,नरसेना थाना प्रभारी से अमित चौहान की किसी बात को लेकर हो कहासुनी हो गई। अमित चौहान का आरोप है कि की नरसेना थाना प्रभारी ने अमित चौहान को अपने हमराह उसे पकड़वाया और राइफल की बटों से पीटा। जिससे उसे काफी चोट आई। इसी दौरान सीओ मनीष यादव भी थाने पर पहुंच गए और उन्होंने पूरे मामले की अमित चौहान से जानकारी लेकर एसएसपी संतोष कुमार सिंह को बताया। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने थाना प्रभारी संदीप तोमर को लाइन हाजिर करते हुए निर्देश दिए कि वह रात में ही पुलिस लाइन में अपनी आमद कराए। वहीं सीओ स्याना को पूरे मामले की जांच सौंपी गई है। जांच में यदि नरसेना थाना प्रभारी की गलती पाई जाती है तो उसके खिलाफ एफआइआर भी दर्ज हो सकती है।
इनका कहना…………..
एसएसपी ने बताया कि थानाध्यक्ष नरसैना संदीप कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके अलावा प्रभारी निरीक्षक थाना खानपुर वीरेन्द्र कुमार शर्मा अपने थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की रोकथाम में प्रभावी कार्यवाही करने में असफल रहे, जिसके चलते प्रभारी निरीक्षक थाना खानपुर वीरेन्द्र कुमार शर्मा को भी तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।
