HomeNews Headlinesबॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुम्बई स्थिति अपने घर में फांसी...

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुम्बई स्थिति अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की

बता दें कि फिल्मी कर‍ियर की बात करें तो फिल्मों से पहले उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में पहचान बनाई थी। सुशांत का सबसे पहला सीरियल किस देश में है मेरा दिल था। लेक‍िन उन्हें पवित्र रिश्ता सीरियल से पहचान मिली। उसके बाद वे काई पो चे, एमएस धोनी, केदारनाथ, छ‍िछोरे जैसी हिट फिल्मों में काम किया है।



मुंबई/महाराष्ट्र………….


बॉलीवुड इंडस्ट्री से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया है। अभी तक सुशांत के सुसाइड की वजह सामने नहीं आई है। मुंबई पुलिस जांच के लिए उनके घर पहुंची है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत के नौकर ने पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी है।


क्या है पूरा मामला……………


बॉलीवुड के उभरते सितारों में से एक एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने खुदखुशी कर ली है। रव‍िवार को घर में उनका शव पंखे से लटकता मिला। घर के नौकर ने फोन कर पुलिस को इसकी जानकारी दी। फिलहाल, आत्महत्या के किसी कारण का पता नहीं चला है।सुशांत बांद्रा के घर में अकेले रहते थे। उनके सुसाइड को लेकर पुलिस पड़ोसियों से बयान ले रही है। जानकारी ये भी है कि सुशांत छह महीने से डिप्रेशन में थे। लेक‍िन वे आत्महत्या जैसा कदम उठा लेंगे इसका किसी को अंदाजा नहीं था। खबर है कि दरवाजा तोड़कर उनके दोस्त अंदर पहुंचे। वहां उन्होंने सुशांत को पंखे से लटकता पाया। तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।


सोशल मीड‍िया पर आख‍िरी पोस्ट अपनी मां के नाम लिखी………….



एक्टर ने लिखा- 'आंसुओं से वाष्पित होता अतीत, मुस्कुराहट के एक आर्क को उकेरते सपने और एक क्षणभंगुर जीवन, दोनों के बीच बातचीत'। बता दें सुशांत की मां का देहांत बहुत पहले हो चुका था। जब सुशांत 16 साल के थे, उसी वक्त उनकी मां चल बसी थी। वे अपनी मां के बहुत करीब थे। वे कई बार सोशल मीड‍िया पर मां के प्रति प्रेम को जता चुके हैं।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!