राजस्थान………
कांस्टेबल ख्यालीराम हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया हत्या का कारण रुपयों का लेनदेन बताया गया है। कांस्टेबल की हत्या की गुत्थी सोमवार को खुल गई
कांस्टेबल ख्यालीराम यादव (56) की हत्या करने वाले को पुलिस ने पकड़ लिया है
पुलिस के अनुसार आरोपी को मृतक कांस्टेबल ने करीब 8 लाख रुपए उधार दिए थे और यह मोटी रकम चुकाने के बजाय आरोपी ने उसकी हत्या कर दी।
क्या था मामला…..
शुक्रवार सुबह कोटपूतली पुलिस थाने में तैनात कांस्टेबल ख्यालीराम का शव पावना अहीर गांव के पास ढाणी सीरसावाली रोड पर रस्सी से बंधा मिला था इसकी सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उन्हें कांस्टेबल का शव रस्सी से बंधा मिला था।
पुलिस ने आरोपी गिर्राज शर्मा को किया गिरफ्तार कर लिया है पुलिस के अनुसार गिर्राज ने पैसा देने के बजाय उसे कांस्टेबल को नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी हत्या कर दी थी
कोटपूतली सीआई रवीन्द्र प्रताप वारदात के तीन दिन बाद ही इस हत्या पर्दा उठाते हुए आरोपी को पकड़ लिया है।
कैसे हुआ खुलासा……..
पुलिस ने जयपुर से एफएसएल टीम और डाग स्क्वायड टीम की मदद से मौके से साक्ष्य जुटाए
कांस्टेबल की हत्या की खबर सुनकर एएसपी रामस्वरूप शर्मा और डीएसपी मोहम्मद खान मौके पर पहुंचे थे। प्रथम दृष्टया ही कांस्टेबल ख्यालीराम की हत्या अन्यत्र स्थान पर कर लाश यहां पर डालना माना गया था
लेकिन परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस कातिल तक पहुंच गई।
