HomeNews Headlinesयूपी पुलिस AT WORK : सहारनपुर पुलिस मुठभेड़ में सिपाही समेत दो...

यूपी पुलिस AT WORK : सहारनपुर पुलिस मुठभेड़ में सिपाही समेत दो घायल

सहारनपुर/उत्तरप्रदेश……..


उत्तरप्रदेश पुलिस का दबंग अवतार देख अपराधियों का दिन का सुकुन और रातों की नींद हराम हो गयी है पुलिस का खौफ़ इतना है की अपराधियों ने अपराध छोड़ ईमानदारी से अपना जीवन व्यतीत करना ही उचित समझा है और जो अब भी नही सुधरे उनके लिए पुलिस ने कमर कश ली हैं और इनके सफाये के लिए दिन रात ड्यूटी पर लगी हुई है ताज़ा मामला

सहारनपुर में देवबंद इलाके के सापला रोड का है जहाँ पर शनिवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश और एक पुलिसकर्मी को गोली लगी है ये मुठभेड़ थाना  देवबंद पुलिस और बदमाशों के बीच सापला रोड पर हुई,

बदमाशों की फायरिंग में एक सिपाही भी घायल है घायल सिपाही और बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है

बदमाश के पास से एक पिस्टल और लूट की एक बाइक बरामद हुई है।

पुलिस से घिरता देख इन्होंने फायरिंग शुरू कर दी

दोनो ओर से हुई फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी घायल बदमाश की पहचान विनय उर्फ मोगली के रूप में हुई जबकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है

एसपी सिटी के मुताबिक घायल बदमाश के उपर कई मुकदमें दर्ज है जो हत्या की वारदात के बाद से वांछित चल रहा था

पुलिस की टीम घायल बदमाश से पूछताछ कर रहा है वहीं उसके साथी की तलाश में पुलिस की टीम इलाके में कॉम्बिंग कर रही है।



एसपी ने बताया……….


एसपी सिटी प्रबल प्रताप का कहना है कि एसओ देवबंद कस्बे में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, इसी दौरान दो युवक मोटरसाइकिल पर आए

पुलिस ने इनको रुकने का इशारा किया लेकिन रुकने की जगह ये लोग तेजी से भाग निकले

मोटरसाइकिल सवारों के सदिंग्ध होने और चेंकिग पर ना रुक भाग निकलने की जानकारी एसओ ने वायरलेस पर दी और खुद भी उनका पीछा किया।


 

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!