भोपाल/मध्यप्रदेश……..
लंबे अर्शे से अपने मालिकाना हक के लिए लड़ रहे सिन्धी समाज के लोगों के संघर्ष की आज जीत हुई माधवनगर के विस्थापितों के लिए आज का दिन बड़ी खुशखबरी लेकर आया। प्रदेश विधानसभा में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा कर दी है कि आगामी 18 मार्च को कटनी माधवनगर निवासियों को जमीन के पट्टे आबंटित कर दिए जाएंगे।
लंबे संघर्ष के बाद हुई जीत………
सिंधी समाज के लोग लंबे समय से माधवनगर स्थित जमीनों का मालिकाना हक ( पट्टा ) मांगते आये हैं। इसके लिए लंबा संघर्ष चला।
राज्यमंत्री संजय पाठक इसके लिए शासन स्तर पर लगातार प्रयास कर रहे थे।
सिंधी समाज के वरिष्ठ लोगों और व्यवसायियों के प्रतिनिधि मंडल की मुलाकात उन्होंने सीएम से भी कराई।
आज विधानसभा में फिर उन्होंने जोरदार ढंग से यह मामला उठाकर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया जिस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सदन में घोषणा कर एक सप्ताह के भीतर माधवनगर के विस्थापितों को जमीन का मालिकाना हक ( पट्टा ) प्रदान कर दिया जाएगा। पूरा सिंधी समाज इस घोषणा से हर्षित हैं। समाज के लोगों ने अपनी सबसे अहम मांग पूरी होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यमंत्री संजय पाठक का आभार व्यक्त किया है।
एक सप्ताह में मिलेगा मालिकाना हक……..
सिंधी समाज के लोगों की सबसे बड़ी मांग प्रदेश शासन के राज्यमंत्री संजय सत्येंद्र पाठक के प्रयासों से पूरी हो रही है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए राजस्व मंत्री को निर्देशित कर दिया है कि पट्टों की प्रक्रिया का काम एक सप्ताह के भीतर पूरा कर लिया जाए।
