अल्जीरिया……
अल्जीरिया की राजधानी अल्जियर्स में एक सैन्य विमान उड़ान के कुछ ही मिनटों में क्रैश हो गया
इस हादसे में कम से कम 257 लोगों की मौत हो गई इनमें ज्यादातर सैनिक और उनके परिवार के सदस्य हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सैन्य विमान EL-76 राजधानी अल्जीयर्स से 25 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थित बुफारिक एयरबेस से उड़ान भरने के तत्काल बाद आ दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
इल्युशिन इल-76 का उत्पादन 1970 से हो रहा है और अभी तक का इसका सुरक्षा को लेकर अच्छा रिकॉर्ड है इस उपयोग कॉमर्शियल व मिलिट्री ट्रांसपोर्ट दोनों के लिए किया जाता है
अल्जीरियन मिलिट्री के पास इस तरह के कई प्लेन हैं।
घटनाक्रम……..
बताया जा रहा है कि यह विमान दक्षिणी अल्जीरिया के टिंडौफ में रुककर जाने वाला था टिंडौफ में पश्चिमी सहारा से आने वाले काफी शरणार्थी रहते हैं यह क्षेत्र मोरक्को द्वारा कब्ज़ा किए जाने की वजह से विवादित है।
सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मरने वालों में विमान के चालक दल के 10 सदस्य और 247 यात्री शामिल हैं यात्रियों में ज्यादातर आर्म्ड फोसेर्ज़ के सदस्य थे।
अल्जीरिया के रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि दुर्घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है बयान में कहा गया है कि इस संबंध में जांच शुरू की गई है।
दुर्घटनाग्रस्त सैन्य विमान का मलवा……..
