HomeNews Headlinesब्राह्मण समाज के संघर्ष की जीत,परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

ब्राह्मण समाज के संघर्ष की जीत,परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

राजस्थान……


राजस्थान में अब परशुराम जयंती पर भी सरकारी अवकाश रहेगा सर्व ब्राह्मण समाज की मांग पर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में 18 अप्रैल को पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है यह अवकाश अब प्रतिवर्ष परशुराम जयंती पर रहेगा।


ब्राह्मण समाज की लंबे समय से थी माँग……..


वसुंधरा राजे ने सर्व ब्राह्मण समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिये थे।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को आदेश जारी कर कलेण्डर वर्ष 2018 के घोषित अवकाशों की सूची में संशोधन कर परशुराम जयंती को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश के सर्व ब्राह्मण समाज की लम्बे समय से परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग थी इस संबंध में एक प्रतिनिधिमंडल भी कुछ समय पहले मुख्यमंत्री से मिला था परशुराम जयंती पर घोषित ऎच्छिक अवकाश के स्थान पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की थी।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!