बलरामपुर/उत्तरप्रदेश……..
बलरामपुर जिले में मंगलवार को पुलिस और बदमाशों के बीच हुए एक मुठभेड़ में चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड के दौरान एक बदमाश को गोली लगी है जबकि एक इंस्पेक्टर के भी घायल होने की ख़बर है, जिन्हें पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।
रिपोर्ट के मुताबिक मुठभेड़ कोतवाली उतरौला क्षेत्र के पिपराघाट इलाके में हुई पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार चारो बदमाश किसी गंभीर आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन गश्त में निकली पुलिस टीम के हत्थे चढ़ गए।
घटनाक्रम…….
पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में गैंग के चारो बदमाशों को दबोचने में कामयाब रही जबकि एक बदमाश चकमा देकर भाग निकला गिरफ्तार एक बदमाश की शिनाख्त मूनेलोध के रूप में हुई है, जो नेपाल के वांके जिले का है।बताया जाता है मुनेलोध सात साल की सजा काटकर कुछ दिनों पहले ही जेल से बाहर आया है जबकि गिरफ्तार तीन अन्य बदमाश बहराइच जिले के हैं घायल बदमाश फिरोज उर्फ भोला पर प्रदेश के कई जिलों में 13 से अधिक गम्भीर आपराधिक मामले दर्ज है, जो बहराइच के नवाबगंज थाने का एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी भी है।गिरफ्तार दूसरा बदमाश सैलून बहराइच जिले के खैरीघाट थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है जबकि गिरफ्तार अन्य एक बदमाश कौशल रुपईडीहा थानाक्षेत्र का शातिर अपराधी है।
डीआईजी ने की एनकाउंटर टीम को ईनाम की घोषणा…….
पुलिस से घिरा पाकर जब बदमाश पुलिस पर फायरिंग करके मौके से भागने की कोशिश की, जिससे पुलिस की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और एक इंस्पेक्टर संतोष सिंह के पैर में गोली लग गई, लेकिन पुलिस की जबावी फायरिंग में शातिर बदमाश फिरोज उर्फ भोला घायल हो गया।
पुलिस की सक्रियता से हुई चारों बदमाशों की गिरफ्तारी को पुलिस एक बड़ी सफलता मान रही है डीआईजी देवीपाटन मण्डल ने पुलिस टीम को 20 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।
घटना में घायल पुलिसकर्मी…….

छतिग्रस्त पुलिस वाहन……..
