HomeNews Headlinesजीवाजी यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए खुशखबरी:घर बैठे ऑनलाइन होगा शिकायतों का...

जीवाजी यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए खुशखबरी:घर बैठे ऑनलाइन होगा शिकायतों का समाधान

जीवाजी यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए खुश खबरी अधिकारियों और कर्मचारियों की मनमानी पर लगी रोक अब घर बैठे ऑनलाइन होगा शिकायतों का निराकरण।


ग्वालियर/मध्यप्रदेश……..


अपनी शिकायतों के लिए अब छात्रों को जीवाजी यूनिवर्सिटी आकर कर्मचारियों के साथ ऑफिस-ऑफिस नही खेलना पड़ेगा कर्मचारियों की मनमानी और भ्रष्टाचार से परेशान छात्रों के लिए खुश खबरी हैं।

अब से जीवाजी यूनिवर्सिटी से संबद्ध 400 कॉलेजों के 2 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं को अब किसी भी समस्या के निवारण के लिए यूनिवर्सिटी में आकर एप्पलीकेशन देने की जरूरत नहीं होगी

यूनिवर्सिटी जल्द मार्कशीट एवं रिजल्ट में सुधार के लिए ऑनलाइन एप्पलीकेशन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।अब आप घर बैठे अपने आवेदन या शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। इतना ही नहीं आपको घर बैठे ही अपडेट भी मिलते रहेंगे कि आपकी शिकायत या आवेदन का क्या हुआ।


कैसे होगा आवेदन……..


1-सबसे पहले अपना अकाउंट बनाएं। 


2-इसमें आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस सबमिट करना है। 


3-इसके बाद अपने अकाउंट को लॉगइन करें। 


4-आप हेल्प डेस्क में ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 

छात्र संबंधित दस्तावेज स्कैन कर ऑनलाइन अटैच भी कर सकेंगे। 


5-इसके साथ ही वह ऑनलाइन ही देख सकेंगे कि उनकी समस्या का समाधान हुआ है या नहीं।


स्टूडेंट हेल्प डेस्क पर अपना अकाउंट बनाने व शिकायतों के लिए यहां क्लिक करें——


helpdesk.jiwaji.edu


कैसे काम करेगा सिस्टम…….


ऑनलाइन माध्यम से छात्र जो आवेदन भरेंगे, वह सीधे संबंधित कर्मचारी के अकाउंट में ट्रांसफर होगा।

इसके बाद निर्धारित समय सीमा के अंदर कर्मचारियों को छात्र की समस्या का निराकरण कर ऑनलाइन की जवाब देना होगा। साथ ही छात्र को स्पीड पोस्ट के माध्यम से मार्कशीट व डिग्री उनके एड्रेस पर भेजी जाएगी।

इस काम की मॉनीटरिंग कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला करेंगी।

इतना ही नहीं आवेदन किस कर्मचारी के पास कितने दिन पेंडिंग रहा इसकी जानकारी भी ऑनलाइन दिखेगी।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!