HomeNews Headlinesअब जेल के अंदर नशा और मोबाइल ले जाने वाले सावधान, अवैध...

अब जेल के अंदर नशा और मोबाइल ले जाने वाले सावधान, अवैध गतिविधियों पर लगेगी रोक

जेल के अंदर बढ़ती अवैध नशा खोरी एवं आये दिन चेकिंग के दौरान मिलते मोबाइल के कारण शासन ने स्कैनर लगाने का निर्णय लिया।


ग्वालियर/मध्यप्रदेश……


सघन चेकिंग के दौरान कई मामले सामने आने पर

प्रदेश की सेंट्रल जेलों में नशे और मोबाइल फोन पर कंट्रोल के लिए जेल महकमा तमाम पैंतरे अपना रहा है। अब नई तकनीक का सहारा लिया जाएगा जिसके तहत जेल के मेनगेट पर मोबाइल और बॉडी स्कैनर लगेंगे। इसमें मोबाइल स्कैनर लगाने की कवायद जल्द शुुरू हो रही है।जबकि बॉडी स्कैनर का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।


जेल के प्रवेश द्वार के दोनों गेटों पर लगेगा स्कैनर……..


एक स्कैनर पहले गेट पर लगेगा, जबकि दूसरा करीब 15 फीट की दूरी पर जेल के अंदर दाखिल होने वाले दरवाजे पर लगाया जाएगा। इसका फायदा होगा कि अगर कोई भी मोबाइल फोन को अंदर ले जाने की कोशिश करेगा उसे गेट पर ही पकड़ा जाएगा।

प्रस्ताव पास होने पर बॉडी स्कैनर भी लगाए जाएंगे तो कपडे़ और सामान में नशे को छिपा कर ले जाने का धंधा भी पकड़ा जाएगा।

जेल के अंदर मोबाइल की घंटी नहीं बजेगी, इसलिए जेल मुख्यालय जेलकर्मियों पर भी मोबाइल जेल की चाहर दीवारी के अंदर ले जाने पर रोक लगाएगा।


एडीजीपी ने मीडिया को बताया………


एडीजीपी जेल गाजीराम मीणा ने बताया ग्वालियर जेल में बंदियों तक नशा और मोबाइल फोन पहुंचने के कई मामले सामने आए हैं, इसलिए ग्वालियर, भोपाल और इंदौर के सेंट्रल जेल के दोनों दरवाजों पर मोबाइल स्कैनर लगेंगे।

जेल एडीजीपी मीणा सोमवार को सेंट्रल जेल का निरीक्षण करने आए थे। उन्होंने बताया जेल की चाहरदीवारी के अंदर बंदियों की बैरक तक नशा और फोन कैसे पहुंच रहे हैं। उनकी तस्करी के तरीकों का पता लगाया जा रहा है। अभी तक इसमें बंदियों के मुलाकाती, पेशी पर जाने वाले बंदी और जेल प्रहरियों की भूमिका सामने आई है। पकडे़ आरोपियों पर केस दर्ज किए गए हैं।


ड्रोन से नज़र रखने का प्रस्ताव भी…….


जेल मुख्यालय जेलों में सीसीटीवी कैमरों से नजर रखने के साथ आकस्मिक पड़ताल के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करने की प्लानिंग में भी है। इसे लेकर पिछले महीने भोपाल में हुई बैठक में जेल में बंदियों पर हर कोने से औचक निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किए जाने पर चर्चा हुई।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!