देर रात पुलिस कार्यवाही में ईनामी बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए कई संगीन मामलों में थे बांछित।
इटवा/उत्तरप्रदेश…….
इटावा के भरथना इलाके में रविवार देर रात हुई मुठभेड़ में 25-25 हजार रुपए के 2 इनामी बदमाश घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया मुठभेड़ में एक दरोगा सहित 2 पुलिसकर्मी भी घायल हुए है घायल बदमाशों के कब्जे से सुरक्षा गार्डों की लूटी गई राइफल और बदूंक बरामद की गई है घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि एक साथ पूरे जिले में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान सैफई थाने की पुलिस को सूचना मिली की हथियाबंद मोटरसाइकिल सवार 3 बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहे हैं इस पर पुलिस ने बदमाशों को घेरने का प्रयास किया लेकिन वे सैफई इलाके से भागते हुए भरथना इलाके के तुरैया नहर पुल के पास जा पहुंचे इस दौरान बदमाशों को पकड़ने के लिए जसवंतनगर और इटावा के सीओ एस.एन.वैभव पांडे और अंजनी कुमार त्रिपाठी की अगुवाई में अपराध शाखा और स्थानीय पुलिस की टीम ने बदमाशों को घेर लिया खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर गोली चलानी शुरु कर दी।
पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को बताया……..
एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के पास से भरथना से लूटी गई बंदूक और सैफई में सुरक्षा गार्ड से लूटी गई 315 बोर की राइफल बरामद कर ली पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से 25-25 हजार के इनामी बदमाश शिवनाथ और अवशेष घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि उनका साथी बदमाश जितेंद्र उर्फ मोटा अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गए इस घटना में एक दरोगा और कांस्टेबल भी घायल हुआ है।
घटना में घायल पुलिसकर्मी…….
