HomeNews HeadlinesDGP ने अतरिक्त पुलिस अधीक्षक रैंक के डेढ़ दर्जन अधिकारियों को एकतरफा...

DGP ने अतरिक्त पुलिस अधीक्षक रैंक के डेढ़ दर्जन अधिकारियों को एकतरफा रिलीव किया

बता दें कि पुलिस विभाग में यह तबादले सुर्खियां बन गए थे तबदलों से नाराज अधिकारी नई पदस्थापना पर ज्वाइनिंग नहीं दे रहे थे और राजनीतिक दबाव इतना ज्यादा था कि जिलों के एसपी एवं सीनियर अधिकारी उन्हे रिलीव भी नहीं कर रहे थे

डीजीपी के इस आदेश के बाद सभी स्वत: रिलीव हो गए है।


भोपाल/मध्यप्रदेश…….


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रैंक के डेढ़ दर्जन अफसरों द्वारा ट्रांसफर के एक महीने बाद भी नवीन पदस्थापना में ज्वाइन नहीं करने को पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्ला ने गंभीरता से लिया है।

प्रदेश पुलिस के मुखिया ने इन अफसरों को सीधे ही रिलीव करने के आदेश जारी कर दिए हैं

डीजीपी के इस आदेश के बाद सभी स्वत: रिलीव हो गए हैं अब उन्हे नई पदस्थापना पर आमद देनी ही होगी। 


क्या है मामला…….


डीजीपी ने लिखे पत्र में कहा है कि 7 अप्रैल 2018 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया था। 

पुलिस मुख्यालय ने 12 अप्रैल और 1 मई को स्थानांतरित अफसरों को कार्यमुक्त करने का निर्देशित किया था। इसके बाद भी डेढ़ दर्जन अफसरों को रिलीव नहीं किया गया अत: सभी को सीधे रिलीव किया जाता है।

यह पत्र रेंज एडीजी, आईजी सहित एडीजी ईओडब्ल्यू, एडीजी प्रशिक्षण, एडीजी सायबर सेल को इन अफसरों की ज्वाइनिंग की जानकारी तत्काल पुलिस मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए हैं। 

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!