एसएसपी राजेश पांडेय ने बताया कि बिलाल और गुड्डू दो दर्जन से अधिक मुकदमों में वांछित हैं बिलाल पर 20 हज़ार का इनाम घोषित था।
मेरठ/उत्तरप्रदेश……
यूपी पुलिस ने कई मामलों में वांछित ईनामी बदमाश को वाहन चेकिंग के दौरान धर दबोचा लगातार कशते पुलिस शिकंजे से अपराधियों में खलबली मची हुई है
एनकाउंटर स्पेशलिस्ट एसएसपी राजेश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस ने चेकिंग के दौरान इनामी बदमाश को दबोचने में कामयाबी हासिल की गिरफ्तार बदमाश बिलाल दो दर्जन से अधिक मुकदमों में वांछित है।
क्या है मामला……..
पुलिस काफी दिनों से बिलाल की धरपकड़ का प्रयास कर रही थी रिपोर्ट के मुताबिक लिसाड़ी गेट पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बिलाल और उसके साथी गुड्डू को शंका के आधार पर रूकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए मौके से भागने लगे लेकिन पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली बिलाल के पैर में लगी और पुलिस ने उसे दबोच लिया जबकि अंधेरे का लाभ उठाकर साथी बदमाश गुड्डू चकमा देकर फरार हो गया पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
