“सूत्रों के मुताबिक मृतक बदमाश एक लाख का इनामी था और सीतापुर समेत कई जनपदों से मोस्टवांटेड अपराधी था”
सीतापुर/मध्यप्रदेश………
शुक्रवार देर रात वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान एक लाख के इनामी बदमाश ढेर हुआ है। बदमाशों ने पुलिस टीम पर कई राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दो बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग निकले पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया मुठभेड़ के दौरान हुई फायरिंग में पुलिस की जीप क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं एक इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हुए है जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्या है मामला………
मुठभेड़ की यह वारदात रामकोट थाना क्षेत्र के गौरा गांव तिराहे की है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी तभी एक बाइक तीन लोग सवार होकर जा रहे थे। जब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया पुलिस से घिरता देखकर बदमाशों ने पुलिस जीप पर फायर कर दिया जिससे जीप का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीन पुलिसकर्मी चोटिल हो गये पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों पर फायर किया।
एसपी ने बताया कि एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया और दो बदमाश मौके से फरार हो गये। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके से बदमाशों की बाइक समेत एक 12 बोर की बन्दूक और एक अवैध असलहा भी बरामद किया है। एसपी के मुताबिक मारे गये बदमाश की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पायी है उसकी शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है।
पुलिस के अनुसार कई थानों की फोर्स और ग्रामीणों की मदद से काम्बिंग कर दो फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।
मुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मी……..

