HomeNews Headlinesग्वालियर पुलिस ने किया 32 वारदातों का खुलासा,17 लाख के माल के...

ग्वालियर पुलिस ने किया 32 वारदातों का खुलासा,17 लाख के माल के साथ 11 को दबोचा

पुलिस ने साढ़े तीन लाख की नकदी, सोने-चांदी के जेवर, पांच मोटरसायकिल सहित करीब 17 लाख रुपए का माल बरामद किया है पुलिस इन बदमाशों को रिमांड पर लेकर अन्य वारदातों के सिलसिले में पूछताछ करेगी



ग्वालियर/मध्यप्रदेश……..


मध्यप्रदेश में ग्वालियर की देहात पुलिस ने लूट-डकैती करने वाले गिरोह को दबोचने में कामयाबी हासिल की है तीन थानों की पुलिस ने दबिश देकर 11 हथियारबंद बदमाशों को गिरफ्तार किया है, इनके पास से इनके पास से एक रिवाल्वर, तीन कट्टे और एक अदिया बरामद हुए हैं। पुलिस पूछताछ के दौरान इन लोगों ने चोरी-लूट की 32 वारदातें करना कबूल किया है, पुलिस ने इनकी निशानदेही पर साढ़े तीन लाख की नकदी सहित करीब 17 लाख रुपए का माल बरामद किया है।


क्या है मामला…….


दरअसल, ग्वालियर पुलिस को मुखबिर से खबर मिली थी कि डबरा-दतिया हाईवे के पास कुछ हथियारबंद बदमाश वारदात करने की नीयत से जमा हुए हैं। खबर के बाद डबरा सर्किल की डबरा, चीनौर और आंतरी पुलिस ने संयुक्त रुप से दबिश दी, जिस पर वहां मौजूद 11 बदमाशों पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

पुलिस ने जब इन बदमाशों की तलाशी ली तो इनके पास एक रिवॉल्वर, तीन कट्टे, एक अदिया सहित कई हथियार बरामद हुए। जब इनसे पूछताछ हुई तो चोरी और लूट की 32 वारदातों का खुलासा हुआ। बदमाशों ने चोरी का माल गढढे खोदकर छिपाया था, वहीं जेवरातों को गिरवी रखकर पैसा उठाया था।


बदमाशों से बरामद लूट व चोरी का सामान……..


Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!