HomeNews Headlinesडायल 100 में तैनात दरोगा ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी...

डायल 100 में तैनात दरोगा ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली,मौत

बता दें कि इससे पहले 29 मई 2018 को भी उत्तर प्रदेश पुलिस के पीपीएस अधिकारी और उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (यूपी एटीएस) में अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर तैनात राजेश साहनी ने अज्ञात कारणों से अपने कार्यालय में गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी



लखनऊ/उत्तरप्रदेश……..


पुलिस विभाग में होने वाले आत्महत्याओं का सिलसिला कहीं राजनेताओं और अधिकारियों का दबाव तो नहीं। काम का दबाव या 24 घंटे में कभी भी ड्यूटी पर लग जाना या पुलिस अधिकारियों के द्वारा अपने से जूनियर का शोषण करना कारण तो नहीं। खैर आत्महत्या कर कहीं जिंदगी का सोल्यूशन तो नहीं ढूंढ रहे हैं पुलिस विभाग को चाहिए कि अपने सिपाहियों से लेकर अधिकारियों तक को मोटिवेट करने की आवश्यकता है आलम बाग से सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया। 

लखनऊ में शनिवार सुबह यूपी पुलिस में तैनात दारोगा ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस 

ने मौके से एक नाली बंदूक और खोखा बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गोली चलने की आवाज से घटना पर हड़कंप मच गया। जैसे ही लोग कमरे की तरफ दौड़े तो उसका खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था।


क्या है मामला………


जानकारी के मुताबिक, आलमबाग के लोको टोल टैक्स के पास सरकारी आवास में दारोगा अपने परिवार के साथ रहता है। दारोगा राजरतन वर्मा हरदोई जिला में डॉयल 100 में तैनात था। उसके परिवार में उसकी पत्नी और तीन बेटियां हैं। आज सुबह आवास से गोली चलने की आवाज आई तो लोग कमरे की तरफ दौड़े। कमरे के भीतर दारोगा का खून से लथपथ शव बेड पर पड़ा था पास में 12बोर की बंदूक पड़ी थी। दारोगा ने आत्महत्या की या किसी ने उसको गोली मारकर हत्या की है इसकी जांच की जा रही है।

आनन-फानन में परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस आत्महत्या करने के कारणों के बारे में पता कर रही है आत्महत्या करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!