HomeNews Headlinesकारोबारी के पुत्र का अपहरण,किडनैपर्स ने फोन करके मांगी 50 लाख की...

कारोबारी के पुत्र का अपहरण,किडनैपर्स ने फोन करके मांगी 50 लाख की फिरौती

“बता दें कि इससे पहले सदर क्षेत्र से एक डाॅक्टर का अपहरण कर लिया गया था जहां फिरौती वसूलने के बाद डाॅक्टर को मुक्त किया गया था”



आगरा/उत्तरप्रदेश………..


उत्तरप्रदेश में आगरा के रकाबगंज इलाके में मंगलवार को कारोबारी अनिल जैन के बेटे इशांत के अपहरण का मामला सामने आया है। अपहरणकर्ताओं ने परिजनों को फोन करके 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी है।



व्हाट्सएप कॉल के जरिए फिरौती मांगने के बाद परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। इस वारदात के बाद पुलिस ने सर्च अभियान चलाया, जिसमें निशांत की कार लावारिस हालत में बरामद की गई लेकिन निशांत का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। वहीं अपहरणकर्ताओं ने तीन दिन में फिरौती की रकम देने को कहा है। पीड़ित कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।


क्या है मामला……….


पुरानी ईदगाह कालोनी निवासी अनिल जैन का आटा चक्की के पटे बनाने का कारोबार है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटा इशांत जैन (28) पांच जुलाई को कार लेकर घर से निकला था। इसके बाद इशांत घर नहीं लौटा काफी खोजबीन के बाद जब इशांत का पता नहीं चला तो उसके परिजनों ने थाना रकाबगंज में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था।


इनका कहना……….


एसएसपी अमित पाठक का कहना है कि कारोबारी के पुत्र के मामले में टीम लगी हुई है। अपहरणकर्ताओं की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। वहीं कई और बिंदुओं पर जांच चल रही है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!