ग्वालियर/मध्यप्रदेश……….
मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में जम्मू कश्मीर का रहवासी मोहम्मद वकार 5 जुलाई को ग्वालियर आया यहाँ आकर न सिर्फ हिंदूवादी संगठनों को चुनौती दी। बल्कि इस युवक ने वंदे मातरम, भारत माता की जय से इंकार के साथ ही घोर आपत्तिजनक बातें कहीं और रेलवे स्टेशन के बाहर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। मोहम्मद वकार भाटी नाम के कश्मीरी के इस वीडियो के वायरल होने के बाद ग्वालियर के युवाओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। ग्वालियर में वकार पिछले कुछ दिन गांधीनगर के एक गेस्ट हाउस में ठहरा था,उसके साथ उसकी कथित पत्नि रश्मी भाटी भी मौजूद थी। बताया जा रहा है वकार पिछले लंबे समय से ग्वालियर आ रहा है पर ऐसे वीडियो को फेसबुक पर पोस्ट करने के पीछे उसकी मंशा क्या है,इसका पुलिस पता लगा रही है। कश्मीरी युवक मोहम्मद वकार भाटी ने फेसबुक पर एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में वकार ग्वालियर रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ा होकर हिंदूवादी संगठनों को चुनौती दे रहा है। इतना ही नहीं आपत्तिजनक भाषा का उपयोग भी कर रहा है। वकार ने वीडियो में कहा कि वंदे मातरम नहीं बोलेंगे,भारत माता की जय नहीं बोलेंगे। बोलते समय दाएं–बाएं भी देख रहा है ऐसा प्रतीत होता है की उसको किसी बात का डर भी है वह यहीं नहीं रुका अंत में उसने कहा कि भारत में गुलाम-ए-मुस्तफा (इस्लामिक कानून) हुकूमत लागू था,है और कयामत तक रहेगा। पांच से आठ जुलाई तक ग्वालियर में रुकने के दौरान गिरनार रेस्ट हाउस में पहचान पत्र के तौर पर उसने अपना आधार कार्ड दिया, जबकि पत्नि रश्मी भाटी की पहचान के लिए उसने राजौरी नगर निगम के क्लर्क का परिचय पत्र दिया था। जिहादी मानसिकता वाला युवक ग्वालियर में वैमनस्यता और दंगा भड़काने के प्रयास में दिख रहा है।
पहले भी फेसबुक आईडी पर उगलता रहा है जहर………..
फेसबुक आईडी की जांच करने पर पता चला की मोहम्मद वकार कट्टर जिहादी जाकिर नाइक के विचारों को मानने वाला है और विभिन्न पोस्टों के माध्यम से सरकार, भारतीय मीडिया और आर्मी पर भी अपना जहर उगालत रहा है लेकिन शांतप्रिय ग्वालियर में अपने मकसद को पूरा कर नहीं पाया जिहादी युवक ग्वालियर क्यों आया था ? ये चर्चा का विषय बना हुआ है।
एसपी को ज्ञापन देकर की कार्यवाही की माँग……….
गेस्ट हाउस संचालकों का कहना है कि वकार बीते पांच साल से ग्वालियर आ रहा है। वकार ने ग्वालियर आने की वजह के रुप में अपनी पत्नि रश्मी के पीएचडी के सिलसिले में आने का उल्लेख किया था। गुरुवार शाम को पुलिस अफसरों को कश्मीरी युवक के आपत्तिजनक वीडियो की जानकारी मिल चुकी थी। वहीं मंगलवार को शहर के युवाओं ने एसपी नवनीत भसीन को ज्ञापन देकर इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस की एक टीम कश्मीर जाकर वकार और उसकी पत्नि के बारे में तफ्तीश करेगी।
