HomeNews Headlinesकमर्शियल टैक्स विभाग की करोड़पति महिला अफसर कोमल बाली,के घर लोकायुक्त का...

कमर्शियल टैक्स विभाग की करोड़पति महिला अफसर कोमल बाली,के घर लोकायुक्त का छापा

“बता दे कि लोकायुक्त द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है बीते दिनों भी मप्र में कई कार्रवाई को अंजाम दिया गया था जिसमें करोड़ों का खुलासा हुआ था”



इंदौर/मध्यप्रदेश………..


आज सुबह साढ़े पांच बजे लोकायुक्त की टीम ने उषागंज छावनी में सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी कोमल बाली के यहां छापा मारा। शुरुआती जानकारी के मुताबिक उनके पास संयोगितागंज क्षेत्र में दो मकान, देव गुराडिया में एक फॉर्म हाउस, घर पर 49 हजार कैश के अलावा 2 किलो सोना और एक किलो चांदी भी मिली है। टीम को जांच के दौरान महिला अफसर के पास कई लग्जरी गाड़ियां भी मिलीं हैं। आज सुबह लोकायुक्त के 35 अफसरों की टीम ने उनके तीन स्थानों पर एक साथ छापे की कार्रवाई की। सुबह-सुबह ही अफसरों को अपने घर पर देखकर महिला अफसर घबरा गईं। जब उन्हें ये बताया गया कि लोकायुक्त टीम ने छापा मारा तो उन्हें पूरा मामला समझ में आया। फिलहाल टीम बैंक लॉकर के अलावा संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों को जांच रही है।


क्या है मामला…………


ऐसी जानकारी सामने आ रही कि ये महिला अफसर 2006 से इंदौर में पदस्थ हैं। महिला अफसर के चार ठिकानों पर छापे की कार्रवाई चल रही है। 2006 से अगर उनकी तनख्वाह जोड़ी जाए तो तकरीबन 35 लाख रुपए उनकी आय निकालती है। लेकिन उनके पास करोड़ों की संपत्ति मिली है। महिला अफसर के पति भाजपा की शहर कार्यकारिणी के सदस्य हैं। उन्होंने छापे की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे राजनीतिक करार दिया है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!