HomeNews Headlinesअत्यंत दुःखद:देश की राजधानी में बेखौफ़ हुए बदमाश,हांसिये पर कानून व्यवस्था,पुलिस SI...

अत्यंत दुःखद:देश की राजधानी में बेखौफ़ हुए बदमाश,हांसिये पर कानून व्यवस्था,पुलिस SI की पीट-पीटकर हत्या की

बता दें कि इस मामले पर पुलिस का कहना है कि हत्या के इस मामले में सभी एंगल से जांच की जा रही है, मृतक सब इंस्पेक्टर राजकुमार दिल्ली के विवेक विहार थाने में तैनात थे। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।



नई दिल्ली………..


राजधानी दिल्ली में अपराधी बेखौफ हैं और वो जमकर क्राइम कर रहे हैं। बदमाशों के हौसलें इतने बुलंद हैं कि पुलिसवालों के भी नही छोड़ रहें तो आमजनता की हालत क्या बयाँ करें ???

उनके मन में शायद पुलिस का भी डर नहीं हैं शायद यही वजह है कि वो बड़ी से बड़ी वारदातों को अंजाम देने में नहीं डर रहे हैं। दिल्ली में ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर राजकुमार की पीट पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।



क्या है पूरा मामला…………


मामला पूर्वी दिल्ली एरिया का हैं यहां विवेक बिहार थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर की हत्या कर दी। मीडिया सूत्रों के मुताबिक इलाके के एक कुख्यात बदमाश ने एक पुलिस सब इंस्पेक्टर को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार डाला।

मृतक सब इंस्पेक्टर के परिजनों का कहना है कि सब इंस्पेक्टर राजकुमार अवैध शराब की तस्करी रोकने गए थे वहीं इलाके के एक नामी बदमाश ने उनके साथ मारपीट की इसके बाद उन्हें घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एसआई राजकुमार उस समय इलाके में शराब के अवैध कारोबार को फिल्मा रहे थे जब उनके साथ बुरी तरह से मारपीट की गई, परिवार के सदस्यों का दावा है, एसआई राज कुमार को अपराधियों ने लंबे समय से धमकी दी थी अब उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।


सब इंस्पेक्टर राजकुमार का हत्यारा पुलिस के हत्थे चढ़ा……….


दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर राजकुमार को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारने वाला कातिल पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। आरोपी बदमाश की पहचान भूरी के रूप में हुई है उसके खिलाफ कई थानों में दर्जनों मामले दर्ज है उसे थाना पुलिस ने इलाके का बीसी घोषित कर रखा है। एसआई के मर्डर के बाद से ही पुलिस उसे तलाश कर रही थी। बता दें कि आरोपी भूरी जेल में बंद था लेकिन बीते अप्रैल माह में ही वो जेल से बाहर आया और अवैध धंधों में लिप्त हो गया। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में 15 से 16 मुकदमे दर्ज हैं।



No1 Police डॉट कॉम की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि………..


No1 Police डॉट कॉम की समस्त टीम मृत सब-इंस्पेक्टर राजकुमार को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हैं। एवं शासन तथा प्रशासन से माँग करता हैं कि मृतक के परिजनों को उचित आर्थिक सहायता अविलंब उपलब्ध कराई जाए एवं जुए-सट्टे व नशे के कारोबार में लिप्त माफियाओं और उनके साथ मिले अधिकारियों पर कठोर कार्यवाही की जाए जिससे भविष्य में ऐसी दुःखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हों।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!