फरीदाबाद/हरियाणा…………
हरियाणा के फरीदाबाद में बल्लभगढ़ के थाने में पुलिसकर्मियाें ने एक महिला को घेरकर बेल्ट से जमकर पीटा। आठ महीने बाद साेमवार काे इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया। इसके बाद उच्चाधिकारियाें ने आदर्श नगर थाने के दो हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया। तीन स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) को बर्खास्त कर दिया गया। पांचों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दो एसपीओ हरपाल और दिनेश को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
आदर्श नगर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 342 (गलत तरीके से कारावास), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), और 509 (शब्द, इशारा या किसी महिला का अपमान करने का इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
क्या था पूरा मामला…………..
जानकारी के अनुसार आदर्श नगर थाने की पुलिस अक्टूबर 2018 में एक महिला को पार्क से पकड़कर लाई थी। दावा है कि उसे पार्क में अश्लील हरकताें के आरोप में पकड़ा गया था। पुलिसकर्मी उसके साथी पुरुष का नाम पूछ रहे थे। नहीं बताने पर हेड कांस्टेबल बलदेव, रोहित और एसपीओ कृष्ण, हरपाल और दिनेश ने महिला को थाने में जमकर पीटा। पिटाई का वीडियो सामने अाने पर पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने हेड कांस्टेबल बलदेव और रोहित कुमार को सस्पेंड कर दिया। जबकि एसपीओ कृष्ण, हरपाल और दिनेश को बर्खास्त कर दिया। देर शाम पुलिस ने एसपीओ हरपाल और दिनेश को गिरफ्तार भी कर लिया। चार मिनट के इस वीडियो में तीन पुलिस वालों द्वारा महिला से पूछताछ की जा रही है। इसमें दो सादे कपड़ों में हैं और एक महिला को पीट रहा है। महिला द्वारा सच नहीं बताने के कारण पीटा जा रहा है। वीडियो को सुनने के बाद पता चल रहा है कि महिला ने कोई फोन नंबर दिया है, लेकिन पुलिस वाले उनकी इस बात पर यकीन नहीं कर रहे हैं। यह वीडियो पिछले साल अक्टूबर का है। पुलिस टीम को जानकारी मिली थी कि पार्क में एक जोड़ा अवैध काम कर रहा है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचती है जिसमें लड़का भाग निकलने में कामयाब हो जाता है, लेकिन महिला को पुलिसवाले पकड़ लेते हैं। वीडियों में मौजूद पांच पुलिसकर्मियों की पहचान हेड कॉन्स्टेबल बलदेव, रोहित और एसपीओ कृष्ण, हरपाल और दिनेश के रूप में हुई है।
वीडियो देखें…………
