HomeNews Headlinesएमपी में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी,चुनाव आयोग ने जिन कलेक्टरों को हटाया,मप्र सरकार...

एमपी में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी,चुनाव आयोग ने जिन कलेक्टरों को हटाया,मप्र सरकार ने फिर वहीं भेजा

“बता दें कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता हटे अभी 24 घंटे भी नहीं बीते सरकार ने उन अधिकारियों को वहीं कलेक्टर पदस्थ कर दिया, जहां से उन्हें आयोग ने हटवाया था”



भोपाल/मध्यप्रदेश………….


मध्यप्रदेश में आचार संहिता के समाप्त होते ही देर रात बड़े पैमाने पर प्रशासनिक सर्जरी की गई है। इसमें छह जिलोंं के कलेक्टर बदले गए हैं।

शेखर वर्मा 2004 बैच कलेक्टर जिला शहडोल, छवि भारद्वाज 2008 बैच कलेक्टर जिला जबलपुर, भरत यादव 2008 बैच कलेक्टर जिला छिंदवाड़ा, मनोज खत्री 2008 कलेक्टर जिला पन्ना, धन राजू एस 2009 बैच कलेक्टर जिला मंदसौर,  डॉक्टर विजय कुमार  2011 कलेक्टर जिला भिंड के तबादे का आदेश जारी किया गया है। 

श्री शोभित जैन 2000 बैच कमिश्नर शहडोल संभाग शहडोल को मध्य प्रदेश शासन सचिव मंत्रालय में पदस्थ किया गया है। डॉ एमके अग्रवाल 2000 बैच, कमिश्नर चंबल संभाग मुरैना को आयुक्त सह पंजीयक सहकारी संस्थाएं मध्य प्रदेश तथा प्रबंध संचालक राज्य सहकारी तिलहन उत्पादन संघ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। श्री बीएम शर्मा 2001 बैच सदस्य राजस्व मंडल ग्वालियर को कमिश्नर ग्वालियर संभाग ग्वालियर बनाया गया है।श्री महेश चंद्र चौधरी 2001 बैच को कमिश्नर ग्वालियर संभाग ग्वालियर को सदस्य राजस्व मंडल ग्वालियर बनाया गया है। श्री आरबी प्रजापति 2002 बैच सचिव मध्य प्रदेश खाद्य उद्योग भोपाल को कमिश्नर शहडोल संभाग शहडोल बनाया गया है। डॉ श्रीनिवास शर्मा सचिव मध्यप्रदेश शासन को कलेक्टर जिला छिंदवाड़ा भेजा गया है।


चुनाव आयोग ने हटाया राज्य शासन ने फिर वहीं भेजा………..


दरअसल, लोकसभा चुनाव होते ही प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक सर्जरी हुई है। राज्य शासन ने सोमवार को छह प्रमुख सचिवों के विभाग बदलने के साथ 15 अन्य आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए। लेकिन कलेक्टरों के तबादले वही किए गए है जहां से उन्हें आयोग ने चुनाव के दौरान हटाया था। चुनाव के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की आमसभा को लेकर कमलनाथ सरकार के मंत्री शहडोल कलेक्टोरेट पहुंचे थे। इस मामले ने तूल पकड़ा और इसकी गाज कलेक्टर ललित कुमार दाहिमा के ऊपर गिरी थी। इसकी वजह शहडोल कमिश्नर शोभित जैन की रिपोर्ट थी, जिसमें कलेक्टोरेट की बैठक में शामिल अधिकारियों के बयान थे। चुनाव आयोग ने इसे गंभीर मामला मानते हुए उन्हें हटाने के निर्देश दिए थे।

इसी तरह छिंदवाड़ा कलेक्टर रहते हुए श्रीनिवास शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हेलिकॉप्टर को पांच बजे के बाद उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी थी। वहीं, मुख्यमंत्री कमलनाथ कांग्रेस के स्टार प्रचारक शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर सौंसर पहुंचे थे, उनके हेलिकॉप्टर ने छह बजे के बाद उड़ान भरी थी। इस मामले में अनुमति लेने वाले कांग्रेस नेता के खिलाफ एफआईआर हुई थी।इस मामले की जांच अपर मुख्य सचिव मनोज श्रीवास्तव से कराई और उन्होंने कलेक्टर की कार्रवाई को नियम अनुरूप बताते हुए क्लीनचिट दी थी, लेकिन निर्वाचन आयोग ने शर्मा को हटवा दिया। इसी तरह भिंड से छोटे सिंह को हटाया गया था। उनका मंत्री गाेविंद सिंह के पांव की ओर झुकते हुए वीडियो वायरल हुआ था। उसके बाद उन्हें हटा दिया गया था।  जबलपुर कलेक्टर छवि भारद्वाज, पन्ना कलेक्टर मनोज खत्री और मंदसौर कलेक्टर धनराजू एस को हटाने की चर्चा काफी पहले से थी, लेकिन चुनाव की वजह से मामला अटका हुआ था। लेकिन आचार संहिता हटते ही उनका भी तबादला कर दिया है।वही शहडोल से शेखर वर्मा और भिंड से डॉ. विजय कुमार जे की भोपाल वापसी हो गई। 


बीएम शर्मा फिर बने ग्वालियर कमिश्नर………..


आचार संहिता के दौरान ग्वालियर संभाग के कमिश्नर बीएम शर्मा को हटाकर सदस्य राजस्व मंडल बनाया गया था। अब फिर से उन्हें ग्वालियर का कमिश्नर बनाया गया है।


सूची देखें………….





Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!