HomeBreaking Newsकाम का दबाव या मानसिक तनाव,! पुलिस ASI ने सर्विस रिवाल्वर से...

काम का दबाव या मानसिक तनाव,! पुलिस ASI ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारी,मौत

बता दें कि एएसआई सुकल मरावी काम के दबाव और बीमारी से काफी परेशान थे। जिससे एएसआई ने आरक्षक के सरकारी क्वार्टर में खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। फिलहाल, एएसआई के आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।


शिवपुरी/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है, जहां खनियाधाना थाने में पदस्थ एएसआई सुकल मरावी ने अज्ञात कारण के चलते अपनी सर्विस रिवॉल्वर से अपने ही सिर में गोली मार ली। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसके कारण इलाके में सनसनी फैली हुई है। आनन-फानन में एसडीओपी प्रशांत शर्मा एवं खनियाधाना पुलिस मौके पर पहुंचे। साथ ही, मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिंक साइंस लैब (FSL) की टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,बीती रात एएसआई पुलिस विभाग में ड्राइवर के पद पर पदस्थ सत्यवीर गुर्जर के सरकारी क्वार्टर में सर्विस रिवाल्वर से अपने सिर में गोली मारकर सुसाइड कर लिया।

बताया गया है कि आरक्षक सत्यवीर गुर्जर की रात्रि गश्त में ड्यूटी लगी हुई थी। एएसआई सुकुल मरावी बीती रात आरक्षक सत्यवीर गुर्जर के सरकारी क्वार्टर पर पहुंचा और रात में वही रुकने की आरक्षक से बात कही। इसके बाद आरक्षक सत्यवीर गुर्जर अपनी रात्रि गश्त में लगी ड्यूटी को करने चला गया। सुबह जब आरक्षक सत्यवीर गुर्जर वापस लौटा, तो उसे अपने सरकारी क्वार्टर के कमरे में एएसआई सुकुल मरावी की लाश मिली। एएसआई ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से अपने सिर में गोली मारकर सुसाइड कर लिया था।

बता दें कि एएसआई सुकुल मरावी खनियाधाना कस्बे में एक किराए का कमरा लेकर रहता था लेकिन वह बीती रात में अपने कमरे पर नहीं गया और आरक्षक सत्यवीर के सरकारी क्वार्टर पर ही रुक गया, जहां उसने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर सुसाइड कर लिया। बताया गया है कि एएसआई सुकुल मरावी की पत्नी भी पुलिस विभाग में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं फिलहाल वह सिटी कोतवाली में तैनात हैं।

इनका कहना

थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान का कहना है कि रात में एएसआई मरावी बिल्कुल ठीकठाक थे लेकिन सुबह उन्होंने खुदकुशी कर ली। उन्होंने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण सामने नहीं आ पाया है। उनकी पत्नी पुलिस विभाग में ही हवलदार हैं और कोतवाली शिवपुरी में पदस्थ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!