HomeBreaking Newsदुःखद:पुलिस आरक्षक की इलाज के दौरान मौत, इंजेक्शन लगाते ही बिगड़ी हालत,अस्पताल...

दुःखद:पुलिस आरक्षक की इलाज के दौरान मौत, इंजेक्शन लगाते ही बिगड़ी हालत,अस्पताल पर लापरवाही के आरोप

बता दें कि झांसी जिले के रक्सा थाना क्षेत्र के सारमऊ के रहने वाले सोनू पांडे 2018 में पुलिस में भर्ती हुए थे। 2 साल पहले ही शादी हुई थी। 5 माह की एक बेटी भी है। बताया गया है कि आरक्षक सोनू पांडे सौम्य स्वभाव के थे। आरक्षक सोनू पांडे केशव का पीएम आज करैरा में कराया गया है। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार गृह ग्राम में किया जाएगा।

ग्वालियर/शिवपुरी/मप्र।

करैरा थाने में पदस्थ एक आरक्षक की इलाज के दौरान निजी नर्सिंग होम में मौत हो गई। इस पर परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। दरअसल,मध्यप्रदेश के शिवपुरी के करैरा थाने में पदस्थ जवान सोनू पांडे की ग्वालियर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में लापरवाही से जान चली गई। पीठ दर्द के उपचार के लिए जवान को ग्वालियर के झांसी रोड शुभम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। सोमवार शाम तक सब ठीक था, लेकिन रात को अचानक जवान की सांसे उखड़ने लगी। कुछ देर संघर्ष के बाद जवान ने दम तोड़ दिया। परिजन का आरोप था कि एक इंजेक्शन लगाने के बाद अचानक जवान की हालत बिगड़ी और मौत हो गई। घटना सोमवार-मंगलवार दरमियानी रात की है। जवान की मौत के बाद परिजन ने हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। परिजन शव को करैरा शिवपुरी ले गए हैं। वहीं मंगलवार दोपहर जवान के शव का पोस्टमार्टम किया गया है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,उत्तर प्रदेश के झांसी निवासी सोनू पाण्डे पुलिस में जवान थे। अभी वह शिवपुरी के करैरा थाने में पदस्थ थे। कुछ दिनों से जवान की कमर में दर्द हो रहा था तो उसने डॉक्टर दिनेश उदेनिया को दिखाया था। डॉक्टर ने उसे देखने के बाद प्रभा होटल के पीछे स्थित शुभम सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया था। रात करीब एक बजे सोनू की हालत बिगड़ी और कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। जवान की मौत का पता चलते ही परिजन ने हंगामा कर दिया और डॉक्टरों पर आरोप लगाते हुए बताया कि गलत इंजेक्शन लगाने से उसकी नाक व कान से खून निकला और उसकी मौत हुई है। मामले का पता चलते ही झांसी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों ने ग्वालियर में पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया

दरअसल जवान के परिजनों ने ग्वालियर में पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, क्योंकि उन्हें शंका थी कि जिस डॉक्टर का इलाज चल रहा था वह भी ग्वालियर में पदस्थ है। ऐसे में वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हस्तक्षेप कर सकता है, इसलिए जवान का पोस्टमार्टम करैरा में कराया जाए। वहीं मामले का पता चलते ही करैरा थाना प्रभारी अपने बल के साथ आए और जवान का पोस्टमार्टम करैरा में कराने के लिए शव लेकर रवाना हो गए हैं। मंगलवार दोपहर जवान सोनू पांडे के शव का करैरा शिवपुरी में पोस्टमार्टम कराया गया है।

इनका कहना

इस मामले में झांसी रोड थाना प्रभारी शैलेन्द्र भार्गव ने बताया कि उपचार के दौरान एक जवान की मौत हुई है। जवान का शव करैरा पुलिस लेकर रवाना हो गई है। जवान का पोस्टमार्टम करैरा में कराया जाएगा। यहां मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!