HomeBreaking Newsपुलिस ने 20 लाख की स्मैक के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर धर...

पुलिस ने 20 लाख की स्मैक के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर धर दबोचा

दतिया/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के दतिया जिले की डीपार पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई स्मैक की कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई गई है।
थाना प्राभारी रिपुदमन सिंह राजावत को सोमवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति भिण्ड की ओर से गांव मगरोल में अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) बेचने की फिराक में आने वाला है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,डीपार थाना प्रभारी रिपुदमन सिंह राजावत को सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात जरिए मुखबिर के द्वारा सूचना मिली थी कि एक स्मैक तस्कर मगरौल-नीमडाडा रोड पर स्मैक बेचने के लिए आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देते हुए मेहरा मोड़ के पास प्रतिक्षालय पर खड़े व्यक्ति से पूंछताछ की तो वह पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। तभी पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से गिर्राज पुत्र रामकिशुन शर्मा निवासी गोकलपुरा थाना अमायन जिला भिंड को गिरफ्तार कर उसके पास से 200 ग्राम स्मैक जब्त की है। पुलिस ने जब्त की गई स्मैक की कुल कीमत 20 लाख रूपए बताई है। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध एनडीपीए एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

अंतर्राज्जीय तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ा

पुलिस की पूंछताछ में पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के उरई-जालौन से स्मैक लाकर दतिया में बेचा करता था। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी रिपुदमन सिंह राजावत, सउनि मुरारी शर्मा, उदयभान सिंह, प्रआ. गजेन्द्र सिंह, आर. विकास, हिमांशू राजावत, गिर्राज गुर्जर, नरेश, रोहित, अमित शामिल है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!