HomeBreaking NewsIPS Transfer:मध्यप्रदेश में आईपीएस अधिकारियों के थोकबंद तबादले,29 जिलों के SP बदले

IPS Transfer:मध्यप्रदेश में आईपीएस अधिकारियों के थोकबंद तबादले,29 जिलों के SP बदले

भोपाल/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। राज्य में 75 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया।

गृह विभाग ने 75 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं। जिसमें सबसे चर्चित भोपाल के ACP ( एडिशनल पुलिस कमिश्नर) सचिन अतुलकर को छिंदवाड़ा का DIG बनाया गया है। वही अतुलकर की जगह पर भोपाल में राजगढ़ एसपी अवधेश कुमार गोस्वामी को एडिशनल पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 29 जिलों के एसपी बदले गए हैं। भाई ग्वालियर एसएसपी अमित सांघी का तबादला छतरपुर कर दिया गया है। वहीं बैतूल एसपी सिमाला प्रसाद को जबलपुर की कमान सौंपी गई है और जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा को रतलाम का एसपी बनाया गया है।

मध्यप्रदेश के 29 जिलों में बदले गए एसपी

शनिवार देर शाम को मध्य प्रदेश के गृह विभाग ने आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर की सूची जारी की। जिसमें 29 जिलों के एसपी बदले गए हैं। सागर, रीवा, विदिशा, कटनी, राजगढ़, ग्वालियर, निमाड़ी, उज्जैन, सिंगरौली, टीकमगढ़, जबलपुर, हरदा, गुना, शिवपुरी, आगर मालवा, इंदौर देहात, धार, बैतूल, खंडवा, देवास, नीमच, अशोकनगर, मंडला, छतरपुर, दतिया, शाजापुर।

161 तहसीलदार को बनाया गया डिप्टी कलेक्टर

लगातार पदोन्नति की मांग करें तहसीलदारों को राजस्व विभाग ने पदोन्नत करते हुए 161 तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर बनाया है। वही 170 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार, 139 राजस्व निरीक्षकों को प्रभारी सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख और 80 सहायक अधीक्षक भू अभिलेखों को यहीं पर प्रभारी बनाया गया है। इनके साथ ही सरकार ने इनकी जिलों में अदला-बदली भी कर दी है। बता दें कि इस मांग को लेकर तहसीलदार सांकेतिक हड़ताल भी कर चुके थे।

लिस्ट देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!