HomeBreaking Newsचाचा विधायक है हमारे:सत्ता की हनक के आंगे बेबस प्रशासन:मंत्री के भतीजे...

चाचा विधायक है हमारे:सत्ता की हनक के आंगे बेबस प्रशासन:मंत्री के भतीजे ने DSP को हड़काया

सारे नियम कायदे आम जनता के लिए

बागेश्वर सरकार की कथा सुनने पहुंचे मंत्री के भतीजे की बदसलूकी, DSP को हड़काया

ये पुलिस हमें रोकोगे जानते नहीं क्या??
चाचा विधायक है हमारे

सत्ता की हनक के आंगे नतमस्तक प्रशासन,भाई भतीजाबाद अपने चरम पर।

दंदरौआ धाम में मंत्री ओपीएस भदौरिया के भतीजे रिंकु भदौरिया एवं समर्थकों ने की DSP से अभद्रता।
वीडियो वायरल।


भिंड/मध्यप्रदेश।

सत्ता का नशा किस तरह सिर पर चढ़कर बोलता है इसका नजारा भिंड जिले के दंदरौआ धाम में देखने को मिला। यहां मंत्री के भतीजे ने अपनी गाड़ी पार्क कराने के लिए डीएसपी को फटकार लगाते हुए उनसे उलझ गए।
शिवराज सरकार के नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया के भतीजे भारत सिंह भदौरिया और पुलिस के बीच तीखी बहस का मामला सामने आया है। दरअसल, पूरा विवाद गाड़ी को लेकर था।

गुरुवार को दंदरौआ धाम पहुंचे भारत सिंह की पुलिसकर्मियों के साथ गाड़ी अंदर लेकर जाने को बहस हो गई। भारत सिंह भदौरिया ने केवल पुलिस के साथ ही नहीं बल्कि वहां स्थानीय लोगों को भी धमकाया और बैरिकेड खोलकर अपनी गाड़ी को अंदर ले गया। दंदरौआ धाम पहुंचने पर पुलिस की बैरिकेड देखकर भारत सिंह भदौरिया ने बैरिकेड हटाकर अपना गाड़ी अंदर जाने देने को कहा लेकिन पुलिस कर्मियों ने कहा कि बैरिकेड के अंदर किसी की भी गाड़ी नहीं जाएगी। इस बात से नाराज होकर भारत सिंह पुलिसकर्मियों के साथ बहस करने लगा।

स्थानीय लोगों ने किया विरोध

इस दौरान पुलिसकर्मियों से भारत सिंह भदौरिया की जमकर बहस बाजी हुई। स्थानीय लोगों ने भी जब भारत सिंह भदौरिया के इस रवैए का विरोध किया तो स्थानीय लोगों को भी भारत सिंह भदौरिया ने जमकर हड़काया। भारत सिंह जब पुलिसकर्मियों के साथ बहस कर रहा था और स्थानीय लोगों को धमकियां दे रहा था। भारत सिंह भदौरिया स्थानीय लोगों पर भी भड़कने लगा और उन्हें भला-बुरा कहने लगा। हालांकि बाद में पुलिस ने मामला शांत कराया। इसी दौरान वहां मौजूद किसी ने उसका वीडियो बना लिया।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा हनुमान कथा का वर्णन किया जा रहा है। कथा सुनने के लिए लाखों की भीड़ दंदरौआ पर उमड़ रही हैं। एंट्री से लेकर पार्किंग की व्यवस्था पुलिस के जिम्मे हैं। यहां पहुंचे मंत्री ओपीएस भदौरिया के भतीजे भारत सिंह भदौरिया उर्फ रिंकू ने अपनी और समर्थकों की गाड़ी जबरन बैरिकेड से पार निकलवाई। वह भी तब जब मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और ग्वालियर के डीएसपी सुरेंद्र यादव उन्हें रोकते रहे। इतना ही नहीं डीएसपी यादव से मंत्री के भतीजे रिंकू ने बहस की और उन्हें झाड़ते हुए अपनी गाड़ियां अंदर करवा दी। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो अब वायरल हो रहा है।

वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!