HomeBreaking Newsग्वालियर में दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने 1 करोड़ 20 लाख की लूट...

ग्वालियर में दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने 1 करोड़ 20 लाख की लूट को अंजाम दिया,CCTV वायरल

ग्वालियर/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात हुई है। हरेंद्र ट्रेंडिंग कंपनी के कर्मचारी कार में सवार होकर बैंक जा रहे थे। जिनके पास 1 करोड़ 20 लाख रुपये कैश थे।पैसों की बैंक में जमा कराना था। जिनको रास्ते में रोककर कट्टे की नोक पर 2 बदमाशों ने पूरे पैसे लूट लिए। घटना इंदरगंज थाना के राजीव प्लाजा की है।पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,घटनाक्रम के मुताबिक मेहताब सिंह गुर्जर मालनपुर के पूर्व सरपंच हैं। मंडी अध्यक्ष हैं। मेहताब सिंह हरेंद्र ट्रेडिंग कंपनी का संचालन करते हैं। शनिवार व रविवार को उनकी कंपनी में कैश एकत्रित हो गया था। कंपनी के कर्मचारी प्रमोद गुर्जर और सुनील शर्मा से वर्ना कार से जयेंद्रगंज बैंक में कंपनी के 1 करोड़ 20 लाख रुपए जमा कराने के लिए आए थे। रकम को एक बैग में कार की डिक्की में रखा गया था। जैसे ही कार संजय काम्प्लेक्स के बगल में गली में पहुंची। वैसे ही होकर आए लुटेरों ने कार को रोक लिया और कर्मचारियों पर कट्टे आदि तानकर डिक्की में रखे रुपए का कर्टन लूट लिया और गली में फरार हो गए। घटनाक्रम के बाद कर्मचारियों ने पुलिस काे सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगालने से शुरू कर दिए। साथ ही पूरे शहर में चेकिंग व नाकाबंदी करा दी। हालांकि खबर लिखे जाने तक लुटेरों का सुराग नहीं लगा है। मौके पर हरेंद्र ट्रेडिंग कंपनी के संचालक सहित अन्य लोग और शहर के पुलिस अफसर भी पहुंच गए।

बदमाशों ने रेकी कर घटना को अंजाम दिया

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस

जिस तरह से घटनाक्रम हुआ है उससे लगता है कि बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने के पहले रैकी की है। साथ ही उन्हें मालुम था कि वेन में अच्छी खासी रकम है। एक बदमाश पहले से ही गली में मुंह बांध कर खड़ा हो गया। उसने कार को रोका और शीशा खुलवाकर कट्टा तान दिया और कार की डिक्की खोलने के लिए कहा। इसके बाद दूसरे बदमाश ने डिक्की में से नोटों से भरा कर्टन निकाला और गली में घुस गया। इसके बाद कट्टा तानने वाला बदमाश भी गली में घुसकर फरार हो गया।

इनका कहना

सीएसपी ऋषिकेश मीना ने बताया कि 11 बजे सूचना मिली की कर्मचारी पैसे जमा करने गए थे, लेकिन बदमाशों ने कट्टे दिखाकर एक करोड़ से अधिक रुपये लूट लिए। इसमें सभी एंगल से जांच की जा रही है।सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। 8 से 10 टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई है। जिन्हें पकड़कर पूरे मामले से पर्दा उठ सके।

वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!