HomeBreaking Newsलोकायुक्त ने घूसखोर पुलिस निरीक्षक को,16 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों...

लोकायुक्त ने घूसखोर पुलिस निरीक्षक को,16 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा

बता दें कि मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार रोकने के लिए ईओडब्ल्यू, लोकायुक्त जैसी एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके बाद भी रिश्वतखोरी के मामले लगातार आ रहे हैं। ताजा मामला शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में सामने आया है। जैतपुर टीआई दयाशंकर पांडेय को रिश्वत लेते हुए रीवा लोकायुक्त की टीम ने ट्रैप किया है। टीआई को 16 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है।


शहडोल/रीवा/मप्र।

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के जैतपुर थाने में पदस्थ निरीक्षक (Police inspector) दयाशंकर पांडेय को 16 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त रीवा की पुलिस टीम ने रंगे हाथ पकड़ा है। अपराध दर्ज नहीं करने के बदले में रिश्चत लेते हुए ग्राम कोटरी में गुरुवार की साम लोकायुक्त ने उनके प्राइवेट वाहन चालक गौरीशंकर के घर के पास पकड़ा है। लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार ने बताया कि निरीक्षक जिया उल हक ने आरोपित को ट्रैप किया है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के शिकायतकर्ता अभय नन्द पाण्डेय निवासी ग्राम कोटरी तहसील जैतपुर जिला शहडोल के द्वारा इसकी शिकायत की गई थी। शिकायतकर्ता सोसाइटी में सेल्समैन है। शिकायतकर्ता के विरूद्ध एससीएसटी मामले के संबंध में प्राप्त शिकायत पर एफआईआर न करने के एवज में 30,000 रुपए की मांग की गई थी।
14 हज़ार रुपए कल प्राप्त कर लिए थे, शेष रिश्वत की राशि 16 हज़ार रुपए लेते हुए गुरुवार को थाना प्रभारी पकड़े गए हैं। उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार ने बताया कि पांच साक्षी सहित 12 सदस्यीय टीम के द्वारा कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी को लेकर टीम शहडोल पहुंच गई है अभी पूछताछ जारी है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!