दंतेवाड़ा/छत्तीसगढ़……………
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में कांग्रेसी विधायक देवती कर्मा के बंगले में देर रात गोली चलने से सनसनी फैल गई है। विधायक के गनमैन (पीएसओ) ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस विधायक देवती कर्मा जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। उनके गृह जिले फरसापाल स्थित बंगले की सुरक्षा में जगदलपुर निवासी जवान आशोराम कश्यप भी तैनात था। घटना रात करीब साढ़े 12 बजे की है। दंतेवाड़ा स्थित विधायक बंगले में तैनात जवान आसोराम कश्यप देर रात मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रहा था। इसी दौरान उन्होंने अपने सर्विस गन एके-47 राइफल से सीने के दाहिने ओर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। विधायक बंगले में आधी रात बाद गोली चलने की आवाज सुनकर हड़कंप मच गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते सुरक्षा जवान कश्यप दम तोड़ चुके थे।

क्या है पूरा मामला……………..
प्राप्त जानकारी के अनुसार,पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया है कि घटना के तत्काल बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई थी और जवान को लहुलूहान हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। जवान ने आत्महत्या किन परिस्थितियों में और क्यों किया? यह अभी अबूझ पहेली बनी हुई है। उसके परिजन जगदलपुर में रहते हैं। परिजनों को रात में ही सूचित कर दिया गया था। सुबह परिजन दंतेवाड़ा पहुंचे। पंचनाम के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की शूक्ष्म जांच कर रही है।
