HomeNews HeadlinesCBI ने तस्करी रोकने वाली DRI के ADG को,25 लाख की रिश्वत...

CBI ने तस्करी रोकने वाली DRI के ADG को,25 लाख की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया

बता दें कि (DRI) यानी डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस का काम होता है तस्करी पर लगाम लगाना। एयरपोर्ट और सीमाओं सहित अन्य क्षेत्रों पर भी यह विभाग नजर रखता है। डीआरआई अकसर एयरपोर्ट्स पर सोना और अन्य कीमतों सामानों की बड़ी बरामदगी करता है।



नई दिल्ली……………….


सीबीआई ने 25 लाख रुपये की रिश्वत के मामले में राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) के अतिरिक्त महानिदेशक चन्द्र शेखर और एक बिचौलिए को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि नई दिल्ली, नोएडा और लुधियाना में छापेमारी चल रही है। डीआरआई की वेबसाइट के अनुसार चन्द्र शेखर लुधियाना में अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) के पद पर तैनात हैं। उन्होंने कहा कि एजेंसी ने बिचौलिये को अधिकारी की तरफ से कथित रूप से रिश्वत लेते समय गिरफ्तार कर लिया।

बिचौलिये ने पूछताछ के दौरान अधिकारियों को बताया कि वह रिश्वत अधिकारी के लिए थी। एजेंसी को संदेह है कि यह रिश्वत की उस बड़ी रकम का कुछ हिस्सा था जिसके बारे में दोनों के बीच चर्चा हुई थी।

CBI ने फिरोजपुर रोड स्थित ग्रैंडवॉक के सामने मार्बल होम्स में बने फ्लैट में जांच की, जहां चंद्रशेखर रहते हैं। उनके बैंक खातों सहित प्रॉपर्टी के दस्तावेजों को भी CBI टीम खंगाल रही है। चंद्रशेखर मुख्यत दिल्ली में रहते हैं और लुधियाना, जम्मू कश्मीर, हिमाचल व हरियाणा में उनके आफिस हैं।


क्या है पूरा मामला…………….


सीबीआई सूत्रों ने आरोप लगाया कि चंद्र शेखर को लुधियाना में एडीजी के रूप में तैनात किया गया था लेकिन वे कथित रूप से जबरन वसूली रैकेट का संचालन कर रहे थे। इस रैकेट के जरिए संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की पहचान की जाती थी, फिर शामिल संस्थाओं को ब्लैकमेल किया जाता था।

सीबीआई अब नई दिल्ली, नोएडा और लुधियाना में एडीजी के अलग-अलग पतों पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई अधिकारियों ने पूछताछ के लिए चंद्रशेखर को दिल्ली लेकर आए थे।

एजेंसी ने उस वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की है। यह अधिकारी कई राज्यों में ड्रिप इकाइयों का प्रभारी है। अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद बिचौलिए को गिरफ्तार किया, जो उसके लिए काम करता था। बिचौलिए को कथित तौर पर अधिकारी की ओर से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था।

सीबीआई के शीर्ष सूत्रों ने कहा कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बिचौलिए ने स्वीकार किया कि 25 लाख घूस की रकम उसने अधिकारी की ओर से लिया था। सीबीआई के ही एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जांच टीम को ऐसी जानकारी मिली है जो इशारा करते हैं यह सक्रिय रैकेट था। फिलहाल इस ओर से डीआरआई की प्रतिक्रिया अभी आनी बाकी है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!