HomeNews Headlinesगुंडे बदमाशों के हौसले बुलंद:सिपाही को बीच चौराहे पर छाती में गोली...

गुंडे बदमाशों के हौसले बुलंद:सिपाही को बीच चौराहे पर छाती में गोली दागी

“बता दें कि एसपी बहुगुणा के अनुसार, गोली चलाने में किसी विकास पथरोड़ का नाम सामने आया है। वह क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है उसे शंका है,उसके खिलाफ शिकायत पुलिस वाले ने ही की है विकास की तलाश की जा रही है”



इंदौर/मध्यप्रदेश…………


गुंडे बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वो पुलिसवालों को भी निशाना बनाने से नही चूक रहें फिर आम जनता तो इनकी बदमाशी के आगे कुछ भी नही ताज़ा मामला इंदौर के मल्हारगंज थानांतर्गत एयरपोर्ट रोड स्थित रामचंद्र नगर चौराहा का हैं जहाँ पर रविवार रात 9 बजे पुलिस रेडियो शाखा में पदस्थ सिपाही हेमंत मिश्रा पर बाइक सवार हिस्ट्रशीटर गुंडे ने विकास पथरोड़ ने गोली चलाई। गोली सिपाही के सीने में लगी। मिश्रा को साथी पवन सेन और आसपास के लोग उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां से एमवाय भेजा गया। सिपाही खतरे से बाहर है। प्रत्यक्षदर्शी पवन सेन की जानकारी के आधार पर मल्हारगंज पुलिस ने केस दर्ज किया है।


क्या है मामला……………


पुलिस के अनुसार, हेमंत मिश्रा एएसएफ में पदस्थ सिपाही पवन सेन के साथ रामचंद्र नगर चौराहा पर मेडिकल स्टोर से बाहर खड़े थे। दोनों घर जाने की तैयारी में थे, इसी बीच बाइक सवार आया और विवाद करने लगा। कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज आई। गोली चलने पर उन्हें समझ नहीं आया। उन्हें लगा गाड़ी का टायर फट गया। वे गाड़ी के टायर देखने लगे, तभी हेमंत को सीने में दर्द हुआ और ख़ून निकलने लगा। पवन व आसपास जमा हुए लोगों ने हेमंत को देखा तो सीने से खून निकल रहा था। इसी बीच मल्हारगंज थाने फोन किया गया। पुलिस आई और हेमंत को जिला हॉस्पिटल ले गई। सिपाही की हालत देखकर उसे तत्काल एमवायएच रैफर कर दिया गया, जहां एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा व एएसपी मनीष खत्री पहुंचे।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!