HomeNews Headlinesकांग्रेस ने जिस विधायक को महिला बाल विकास मंत्री पद से नवाजा,उस...

कांग्रेस ने जिस विधायक को महिला बाल विकास मंत्री पद से नवाजा,उस पर बहू को प्रताड़ित करने का मामला दर्ज

“बता दें कि मंत्री इमरती देवी ने हाल ही में ज्योतिरादित्य सिंधिया को भगवान बताया था कहा था कि मैं उनकी रोज पूजा करती हूं भगवान के इस भक्त पर अपनी ही बहू के साथ महिला प्रताड़ना,घरेलू हिंसा का मामला दर्ज है”



भोपाल/मध्यप्रदेश………..


कमलनाथ सरकार में मंत्रियों का चयन और विभागों का विभाजन हो चुका है। अब उनके पुराने चिट्ठे खुल रहे हैं। मध्यप्रदेश के वित्तमंत्री तरुण भनोत की डिग्री की तलाश की जा रही है। 2008 में वो बीई ग्रेजुएट थे, 2018 में 12वीं पास रह गए। अब महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी पर भी सवाल उठे हैं। भाजपा का कहना है कि उनके खिलाफ महिला प्रताड़ना का मामला दर्ज है। उन्हे कम से कम यह विभाग तो नहीं देना चाहिए था। बता दें कि ये वही विधायक हैं जो अपनी शपथ तक ठीक तरह से नही पढ़ पाईं थीं। 


क्या था मामला…………


यह मामला नवम्बर 2016 में दर्ज हुआ था जो न्यायालय में विचाराधीन हैं। इमरती देवी समेत 5 लोगों के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज किया गया है। इमरती देवी सुमन के भतीजे अमृतलाल की शादी क्रांति देवी जाटव से हुई थी। क्रांति देवी ने विधायक इमरती देवी सुमन, उनके पति पूरन सिंह, भतीजे अमृत लाल, जेठ हीरा जाटव, प्रह्लाद जाटव और गार्ड लक्ष्मण यादव पर मारपीट का आरोप लगाते हुए डबरा थाने में शिकायत की थी लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने 5 नवंबर को कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया। जिस पर कोर्ट ने विधायक इमरती देवी सुमन समेत 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए।


बीजेपी ने मंत्रिपरिषद से हटाने की माँग की………..


भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राहुल कोठारी ने इसकी कहा कि इमरती देवी के ऊपर उनकी बहू क्रांति जाटव से जोर जबरदस्ती, मारपीट और घरेलू हिंसा का मामला दर्ज व विचाराधीन है। अपने रुतबे का इस्तेमाल करके इमरती देवी ने बहू का केस थाने में दर्ज नहीं होने दिया था। जिसके चलते कोर्ट से निर्देश हुआ और बाद में मामला दर्ज हुआ। कोठारी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री कमलनाथ से उन्हें मंत्रिपरिषद से हटाने की मांग की है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!