HomeNews Headlinesसत्ता की ठसक में चूर नेता:जो देते थे कानून व्यवस्था की दुहाई,वो...

सत्ता की ठसक में चूर नेता:जो देते थे कानून व्यवस्था की दुहाई,वो ही धमका रहे है पुलिस को

“बता दें कि देवेंद्र यादव ने उपनिरीक्षक को तबादला, सस्पेंड और देख लेने तक की धमकी दे दी इस पूरे विवाद का वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें यादव एसआई अशोक कुमार से विवाद करते नजर आ रहे हैं”



इंदौर/मध्यप्रदेश………….


विपक्ष में रहते हुए कानून व्यवस्था की दुहाई देने वाली कांग्रेस सत्ता में आते ही स्वर बदलते नज़र आ रहे हैं। सत्ता की ठसक में चूर जानाब बदले बदले नजर आतें है। क्योंकि सरकार आते ही नेताओं व कार्यकर्ताओं में सत्ता का नशा सवार हो चुका है। अब कांग्रेस नेता कानून को दरकिनार कर पुलिस कर्मियों को ही धमकाते हुए दिखाई दे रहे हैं। खबर इंदौर से है जहां पर ट्रैफिक चेकिंग में लगे पुलिसकर्मियों के साथ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सरेआम गुंडागर्दी करते नजर आए। यह घटना शनिवार की है। जहां कांग्रेस के राजीव विकास केंद्र के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र यादव का ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से विवाद हो गया।


क्या था मामला………….



सूत्रों से पता चला है कि यह विवाद ट्रैफिक पुलिस उपनिरीक्षक अशोक कुमार के द्वारा कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव के करीबी का 500 रु. का चालान काटने को लेकर हुआ। जैसे ही यादव को चालान कटने की बाद पता चली तो वे अपने साथी के साथ गाड़ी में बैठकर यशवंत रोड चौराहे पहुंच गए और पुलिस से जमकर बहस बाजी की। इस बीच कांग्रेस नेता ने पुलिस कर्मी पर अवैध वसूली का आरोप लगाया।  देवेन्द्र यादव ने पुलिस कर्मी को लोकयुक्त से भी पकड़वाने की बात कही, यहां तक कि यादव ने पुलिस वाले को सस्पेंड करने, देख लेने की भी धमकी दी।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!