HomeNews HeadlinesBIG SALUTE:लूटते हुए युवक ने लगाई गुहार,तो निहत्था ही बदमाशों से जा...

BIG SALUTE:लूटते हुए युवक ने लगाई गुहार,तो निहत्था ही बदमाशों से जा भिड़ा बहादुर सिपाही

“सूत्रों के मुताबिक,इस दौरान बदमाशों ने सिपाही सोहन लाल पर चाकू से तीन बार हमला किया,जिसकी वजह से सिपाही के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं फिलहाल पुलिस ने इस वारदात के मुख्य आरोपी जुबैर(21) को पकड़ लिया है”



नई दिल्ली…………


पुलिस का रियल लाइफ सिंघम और दबंग अवतार कम ही देखने को मिलता लेकिन खाकी का एक बड़ा दमदार अवतार दिल्ली में देखने को मिला जहाँ पीड़ित की गुहार पर एक सिपाही निहत्था ही बदमाशों से जा भिड़ा। ऐसा ही एक मामला दिल्ली से सामने आया है। यहां एक शाम के समय एक लड़के से बदमाशों को लूटपाट करता देख सिपाही अपराधियों से निहत्था ही जा भिड़ा। इस दौरान हथियारों से लैस बदमाशों ने सिपाही पर तीन बार धारदार हथियारों से हमला कर उसे घायल कर दिया।


क्या है मामला………….

 

सूत्रों ने बताया है कि बीते मंगलवार की शाम करीब सात बजे आंबेडकर नगर थाने का घोषित अपराधी जुबैर अपने कुछ साथियों के साथ एक लड़के से लूटपाट की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान नेब सराय थाने में तैनात सिपाही सोहन लाल की बाइक से अपनी घर की ओर जा रहे थे। वर्दी में सिपाही को देखकर पीड़ित ने मदद की गुहार लगाई तो सिपाही ने भी बिना कुछ सोचे समझे अपराधियों से लोहा ले लिया।



लूटते लड़के ने लगाई गुहार निहत्था ही बदमाशों से जा भिड़ा बहादुर सिपाही………..


ड्यूटी खत्म करने के बाद अपनी बाइक से घर वापस लौट रहे एक सिपाही ने जब रास्ते में कुछ बदमाशों को एक लड़के से लूटपाट करते देखा तो उससे रहा नहीं गया। सिपाही ने तुरंत बाइक रोककर बदमाशों को रोकने की कोशिश की। इस दौरान सिपाही निहत्था था और बदमाश तेज धारदार हथियारों से लैश थे, लेकिन फिर भी सिपाही ने अपराधियों से लोहा लिया। जब सिपाही ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो अपराधियों ने सिपाही की गर्दन, और कान पर चाकू से तीन वार कर दिए, लेकिन सिपाही ने हार नहीं मानी। इस दौरान सिपाही को गंभीर चोटें आईं है, जिसके बाद सिपाही को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें बुधवार को छुट्टी दे दी गई।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!