HomeNews Headlinesलोकायुक्त पुलिस ने पटवारी को 5 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे...

लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी को 5 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धरा

मंदसौर/मध्यप्रदेश………….


मंदसौर जिले के गरोठ में उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी को रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी के खिलाफ लोकायुक्त में शिकायत की गई थी कि जमीन नामांतरण के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है। जिसके बाद लोकायुक्त की टीम ने यह कार्रवाई की है।


क्या है मामला…………..


जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए गरोठ तहसील में पदस्थ पटवारी कमलेश खराड़िया को 5000 की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। ढाकनी गांव के किसान  बगदीराम से पटवारी ने जमीन नामांतरण को लेकर 40 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। किसान ने इसकी शिकायत उज्जैन लोकायुक्त से की थी। जिसके बाद प्लान तैयार किया गया ओर शुक्रवार को पांच हजार की राशि लेकर किसान बगदीराम को पटवारी कमलेश खराड़िया के पास भेजा गया।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!