HomeNews Headlinesएक नेकदिल दरोगा:एम्बुलेंस का इंतजार किये बिना घायल बच्ची को गोद में...

एक नेकदिल दरोगा:एम्बुलेंस का इंतजार किये बिना घायल बच्ची को गोद में लेकर दौड़ा दरोगा,SP ने किया सम्मानित

“बता दें कि यूपी पुलिस के जांबाज दरोगा बालेंद्र मिश्रा की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है दरोगा के इस नेक काम की लोग खूब प्रशंसा कर रहे है वहीं फोटो को लोग लाइक और शेयर भी कर रहे हैं”



हरदोई/उत्तरप्रदेश…………


उत्तरप्रदेश के हरदोई जिला में एक नशेड़ी युवक की गोली का शिकार हुआ एक युवक और एक मासूम बच्ची की जान एक जांबाज दरोगा बालेंद्र मिश्रा ने समय रहते अस्पताल ले जाकर बचा ली। गोली चलने की सूचना मिलते ही घटना पर पहुंचे दारोगा ने सबसे पहले मौके पर पहुंचकर एम्बुलेंस का इंतजार किये बगैर गोली लगने से घायल बच्ची को अपनी गोद में उठाया और अस्पताल की तरफ भाग पड़ा। बच्ची को अस्पताल पहुंचाकर दरोगा ने उसे जीवनदान देने का काम किया है। दरोगा की बहादुरी और नेकदिली को देखते हुए एसपी हरदोई अलोक प्रियदर्शी ने दरोगा को फ़ौरन अपने कार्यालय बुलाकर 500 रुपये का नगद पुरस्कार और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। एसपी ने दरोगा की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस जांबाज से अन्य पुलिसकर्मियों को सीख लेनी चाहिए।



क्या था मामला………….


जानकारी के अनुसार, घटना हरियावां थाना क्षेत्र की है। यहां ग्राम लिलवल निवासी रमेश पुत्र सियाराम अपनी मां लडैती को नशे में गाली गलौज कर रहा था। इसके बाद उसने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। चाचा आशाराम पु़त्र जोक्खा ने रमेश को डांटा तो वह आग बबूला हो गया और घर में रखी लाइसेंसी बंदूक उठाकर उनके घर पहुंच गया। घर के बाहर खड़े चाचा पर रमेश ने फायर कर दी। जो उनके पैर में जा लगी। इसी दौरान वहां से गुजर रही गांव निवासी कमलेश की बेटी रजनी (9) को भी गोली लगी। गोली के बाद गांव में हड़कंप मच गया। फायर की आवाज सुनकर आस पास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।


दरोगा ने दिखाई बहादुरी गोद में उठाकर घायल बच्ची को अस्पताल पहुँचाया……….


सूचना मिलते ही हरियावां थाना में तैनात उप निरीक्षक बालेंद्र मिश्रा ने रजनी को गोद में उठाकर अस्पताल पहुँचाया और उसकी जान बचा ली। फिर पुलिस ने सभी घायलों को घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। इधर आरोपित रमेश बंदूक एक गन्ने के खेत मे फेंककर भागने लगा। लेकिन उसके दूसरे चाचा सुखराम ने उसे पकड़ लिया। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सुखराम ने रमेश को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने फेंकी गई बन्दूक को भी खेत से बरामद कर लिया। एसओ फूलचंद्र ने बताया कि नशे की हालत में रमेश ने अपने चाचा को गोली मार दी, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है कार्रवाई की जा रही है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!