भोपाल/मध्यप्रदेश…………
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जहाँ चूनाभट्टी इलाके में स्थित रोजबैरी स्पा पॉर्लर पर छापे के बाद पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस को यहां से 6 विदेशी लड़कियों के साथ छह युवकों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। इससे पहले भी इस स्पा सेंटर की बैरागढ़ ब्रांच में अगस्त 2017 में बड़ा सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था। छापे के बाद स्पा संचालिका नीलम खेमानी फरार हो गई थी।
क्या है मामला………….

चूनाभट्टी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को स्पा सेंटर में अनैतिक कार्य होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने एक आरक्षक को ग्राहक बनाकर भेजा। ग्राहक ने विदेशी युवती के साथ कुछ घंटे बिताने का सौदा तय किया। सौदा तय होते ही आरक्षक को विदेशी युवती एक कमरे में लेकर गई। इस बीच आरक्षक ने स्पा सेंटर से कुछ दूर बैठी पुलिस को इसकी सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस ने छापा मारा। आरक्षक ने बताया कि सौदा करने से पहले बकायदा विदेशी लड़कियों का एलबम दिखाया गया था। छापे के दौरान यहां बने कैबिनों से पांच विदेशी लड़कियां पुलिस को ग्राहकों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली है। अभी कार्रवाई चल रही है।
पहले भी पड़ चुका है छापा………….
उल्लेखनीय है कि ब्यूटी पार्लर की आड़ में बेरागढ़ में किराए के भवन में देह व्यापार चल रहा था। 28 अगस्त 2017 को महिला थाना और क्राईम ब्रांच की टीम ने दबिश देकर 6 महिलाएं, कर्मचारी, ग्राहक समेत 9 पुरूषों को पकड़ा था। पुलिस ने मौके से 41850 रूपए नगद, घड़ी, मोबाईल सहित आपत्तिजनक सामग्री ब्यूटी पार्लर से बरामद की थी। इस दौरान स्पा संचालिका नीलम खेमानी वहां से फरार हो गई थी। दरअसल नीलम एक राजनैतिक दल से भी जुड़ी हुई है। वहीं बैरागढ़ सेंटर पर छापे के दौरान भी एक नेता का भतीजा भी पकड़ा गया था।
