HomeNews Headlinesदुःखद:बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े सिपाही को गोली मारी,मौत

दुःखद:बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े सिपाही को गोली मारी,मौत

“बता दें कि 15 दिन पहले बैरक नम्बर आठ में कैदियों से विवाद हुआ था उस वक्त कैदियों ने सिपाही को जान से मारने की धमकी दी थी इस मामले में एसपी एस आनन्द ने बताया कि सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है हत्यारोपितों की तलाश के लिए टीम बनाई गई है”



प्रतापगढ़/उत्तरप्रदेश…………


यूपी में बेखौफ अपराधियों का कहर जारी है। कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार का दावा पूरी तरह फेल नजर आ रहा है। नगर कोतवाली इलाके में सिपाही की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई । हत्या के बाद हमलावर मौके से फरार हो गये। बाइक सवार बदमाशों ने जिला कारागार में तैनात सिपाही हरिनारायण की गुरुवार दोपहर गोलीमार कर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त सिपाही एक दुकान पर सब्जी खरीद रहा था। हत्या के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। इस हत्याकांड के पीछे 15 दिन पहले जेल में बंदियों के साथ हुए विवाद वजह बताई जा रही है।


क्या है मामला………….



लखनऊ के निगोहा थाना इलाके पुरहिया गांव निवासी हरि नारायण त्रिवेदी (55) की वर्तमान में जिला कारागार प्रतापगढ़ में सिपाही के पद पर तैनाती थी। गुरुवार की दोपहर बाद हरि नारायण जेल से ड्यूटी कर घर जाने के लिए निकले थे। लेकिन जेल रोड क्रासिंग बंद होने के कारण वह रुककर ठेले पर सब्जी खरीदने लगे। तभी क्रासिंग का फाटक खुला और अचानक भीड़ में आए बाइक सवार बदमाशों ने सिपाही को गोली मार दी। जिससे सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बदमाश मौके से फरार हो गए।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!