HomeNews Headlinesदुःखद:दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत,मृतकों...

दुःखद:दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत,मृतकों में एक मासूम भी शामिल

बता दें कि घटनास्थल का वीभत्स नजारा देखकर हर किसी का कलेजा कांप गया। शवों और मासूम को लेकर लोग जब अस्पताल पहुंचे तो मासूम की हालत ने सभी की आंखें नम कर दीं। पुलिस को भी उम्मीद थी कि मासूम की जान बच जाएगी। इसलिए मृतकों से पहले उन्होंने मासूम को प्राथमिकता दी, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही मासूम ने भी दम तोड़ दिया।



जबलपुर/कटनी/मप्र………..


कटनी जबलपुर बायपास में माधव नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अशोका टोलनाका के समीप शनिवार दोपहर करीब 3 बजे एक ट्रक व कार में भिडंत हो गई। दर्दनाक हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक मासूम बच्ची भी शामिल है। कार पर सवार एक भी व्यक्ति जीवित नहीं बचा है। पुलिस दस्तावेजों व मोबाइल नंबरों के आधार पर मृतकों के बारे में जानकारी एकत्रित कर रही है।


क्या है मामला…………..


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार क्रमांक कार क्रमांक यूपी 70 सीएस 3649 पर बैठक 5 लोग कहीं जा रहे थे। तभी टोल नाका के समीप यूपी 54 टी 4602 नंबर का ट्रक तेज गति से आया और सामने से कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह से चिपट गई। टक्कर के बाद ट्रक चालक भाग निकला, वहीं लोग कार पर सवार लोगों की मदद के लिए दौड़े। घायलों को बाहर निकाला व पुलिस को सूचना दी। कार में दो महिलाएं दो पुरुष व एक मासूम बच्ची सवार थे। मासूम को छोडकऱ शेष की मौके पर ही मौत हो गई।


अस्पताल में मासूम ने भी दम तोड़ा…………..


नेशनल हाईवे अशोका टोल नाके के समीप भीषण सडक़ हादसे की खबर के बाद राहगीर व आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने खून से लथपथ लोगों को कार से बाहर निकाला। इस वक्त केवल मासूम की सांसें चल रही थीं। टोल कंपनी के कर्मचारी मासूम को जिला अस्पताल तक लेकर पहुंचे लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने मासूम को भी मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर पर चिकित्सक भी मौके पर पहुंच गए थे। चिकित्सकों की देखरेख में ही मासूम को जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां आते आते उसकी सांसों ने भी साथ छोड़ दिया।


हादसें में मृतक हुए लोग…………


पुलिस के अनुसार दर्दनाक हादसे का शिकार हुए सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। वे 2018 बी/के जयंतीपुर सुलीन सराय थाना जूमनगंज जिला इलाहाबाद के रहने वाले हैं। मृतकों में विशंभर नाथ गुप्ता पिता स्व. लक्ष्मीनारायण गुप्ता (65), रंजना देवी गुप्ता पति विशंभर नाथ (58), विमल गुप्ता पिता विशंभर नाथ गुप्ता (38), एकता पति विमल कुमार (32) व मासूम बच्ची क्रेटा पिता विमल कुमार गुप्ता (11) माह शामिल हैं। बताया गया है कि गुप्ता परिवार के सभी लोग एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए जबलपुर जा रहे थे। वे तडक़े ही इलाहाबाद से जबलपुर के लिए रवाना हुए थे।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!