HomeNews Headlinesदुःखद:आतंकी मुठभेड़ में राजस्थान का लाल किशन शहीद,फायरिंग में 7 नागरिक की...

दुःखद:आतंकी मुठभेड़ में राजस्थान का लाल किशन शहीद,फायरिंग में 7 नागरिक की मौत,3 आतंकी ढेर

बता दें की किशन सिंह ने सेना में रहते हुए हाल ही में ग्रेज्युएशन पूरी की थी। किशनसिंह हमेशा से निडर था और ड्यूटी के दौरान भी ऑपरेशन को लीड करता था किशन सिंह के दो पुत्र हैं। इनमें धर्मवीर पांच वर्ष का मोहित दो वर्ष का है। किशन सिंह के सिर से पिता का साया बचपन में ही उठ गया था। बड़े भाई जीवराज सिंह दिव्यांग है। इसके कारण परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी किशन सिंह के कंधों पर ही थी।



पुलवामा/जम्मू-कश्मीर…………


पुलवामा जिले में शनिवार को एक मुठभेड़ स्थल के समीप एकत्रित हुई उग्र भीड़ को तितर बितर करने के लिए सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में 7 नागरिक मारे गए। वहीं मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हो गया जबकि 3 आतंकी भी मारे गए। अधिकारियों के मुताबिक घटना सुबह सिर्नू गांव में हुई जब सुरक्षाबलों ने सेना से भागे हुए जहूर अहमद ठोकर समेत तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया रिपोर्टों के आधार पर इलाके की घेराबंदी कर दी। उन्होंने बताया कि जैसे ही ठोकर के मुठभेड़ में फंसे होने के बारे में खबरें फैली तो लोगों ने मुठभेड़ स्थल पर जुटना शुरू कर दिया। ठोकर इसी गांव का था तीन आतंकवादियों के मारे जाने के साथ ही मुठभेड़ 25 मिनट में खत्म हो गई लेकिन सुरक्षाबल तब मुश्किल में पड़ गए जब लोगों ने सेना के वाहनों पर चढ़ना शुरू कर दिया।


पहले चेतवानी देने को हवा में किये फायर…………


उन्होंने बताया कि लोगों को चेतावनी देने के लिए हवा में गोलियां भी चलाई गईं लेकिन उससे भी उग्र भीड़ रुकी नहीं जिससे सुरक्षाबलों को उन पर गोलियां चलानी पड़ी, जिसमें सात नागरिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। घायलों में से एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। ठोकेर पिछले साल जुलाई में उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले के गंटमुल्ला इलाके में सेना की शाखा से लापता हो गया था। वह अपनी सर्विस राइफल और तीन मैगजीन के साथ फरार हो गया था तथा आतंकवादी संगठन में शामिल हो गया था। सुरक्षाबलों ने कहा कि वह पुलवामा जिले में कई हत्याओं में शामिल था। दो अन्य आतंकवादियों की पहचान की जा रही है अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया जबकि दो अन्य जवानों की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने दक्षिण कश्मीर के चारों जिलों में मोबाइल इंटरनेट सुविधाएं बंद कर दी हैं।


राजस्थान का लाल किशन शहीद………….



राजस्थान का लाडला सपूत शनिवार को देश सेवा करते हुए शहीद हो गया। चूरू के रतनगढ़ इलाके का जाबांज किशन सिंह शनिवार को जम्मू कश्मीर में आंतकियों से मुकाबला करते हुए शहीद हो गए। सेना में जवान गांव के लाडले के शहीद होने की सूचना मिलने के बाद गांव में सन्नाटा पसर, वहीं शहीद के घर में कोहराम मच गया।


कुछ दिन पहले ही पहुँचे थे ड्यूटी पर…………..


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रतनगढ़ इलाके के भींचरी गांव निवासी किशन सिंह (30) करीब 10-12 दिन पूर्व ही छुट्टियां बिताकर वापस ड्यूटी पर गए थे। किशन सिंह जम्मू कश्मीर में पदस्थापित थे। शनिवार को तड़के चार बजे पुलमावा में हुए आतंकी हमले के दौरान आंतकियों से मुकाबला करते हुए किशन सिंह शहीद हो गए। किशन सिंह के शहादत की खबर जैसे ही परिजनों व ग्रामीणों को लगी तो पूरा गांव गमगीन हो गया। पति के शहीद होने की सूचना मिलने पर उनकी पत्नी संतोष बेहोश हो गई। शहीद की पत्नी व बच्चे रतनगढ़ में निवास करते हैं। किशन सिंह के शहीद होने की सूचना के बाद उन्हें भींचरी लाया गया। सरपंच प्रतिनिधि पवनसिंह राठौड़ व शहीद के मित्र रमेश बाटड़ ने बताया कि किशन सिंह मिलनसार व साहसी थे। देश भक्ति का जज्बा लिए किशन सिंह अध्ययन के दौरान ही देश सेवा के लिए सेना में भर्ती हो गए थे।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!