“बता दें कि इस मामले में जीआरपी कैंट थाने में सपा नेता के विरुद्ध छेड़खानी,मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा और रेलवे एक्ट में मुकदमा दर्ज करवाया गया है”
आगरा/उत्तरप्रदेश…………
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में महिला पुलिसकर्मी से बदसलूकी का मामला सामने आया है। अहम बात ये है कि जिस आरोपी ने महिला कांस्टेबल के साथ बदसलूकी की है, वह समाजवादी पार्टी का नेता बताया जा रहा है। मामला आगरा कैंट रेलवे स्टेशन का है जहाँ पर तैनात आरपीएफ की महिला सिपाही पूजा रानी ने एक सपा नेता पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। जीआरपी ने मामले में आरोपी नेता पर केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
क्या है मामला………….
पीड़िता के मुताबिक, वह सोमवार सुबह कैंट रेलवे स्टेशन के वीआईपी गेट पर ड्यूटी कर रही थी। तभी नीरज सोढ़ी नाम का युवक आया। उसने गेट के सामने अपनी गाड़ी खड़ी कर दी। सिपाही ने मना किया तो नीरज झगड़ने लगा। गाली-गलौच करते हुए हाथापाई की। जब पीड़िता अपने आरपीएफ पोस्ट पर शिकायत करने जा रही थी, तभी नीरज सोढ़ी ने पीछे से गले में हाथ डाल कर खींच लिया। इस पर सिपाही ने उसे धक्का दिया। आरोपी नेता ने कहा कि, मैं यहीं गाड़ी खड़ा करूंगा, जो करना हो, कर लो।
इनका कहना………….
इस मामले में नीरज सोढ़ी के खिलाफ पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी सपा नेता को गिरफ्तार किया जाएगा।
–ललित त्यागी,थाना प्रभारी,जीआरपी आगरा कैंट।
