बता दें कि कांस्टेबल की बहादुरी की यह पूरी घटना घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई घटना दिल्ली के कीर्ति नगर थाने की है सीसीटीवी कैमरे में दिख रहा है कि किस तरह से पुलिसकर्मी आगे-आगे बाइक से भाग रहे दो बदमाशों पर हवा में उछलता हुआ जंप लगा देता है और दोनों को लेकर जमीन पर गिर जाता है।
नई दिल्ली………….
फिल्मों में पुलिसकर्मी बने हीरो चलती बाइक से हवा में छलांग लगाकर बदमाशों को धूल चटा देते हैं लेकिन असल ज़िंदगी का नज़ारा कुछ और ही होता है।
ऐसे में कीर्ति नगर थाने के एक कॉन्स्टेबल की बहादुरी पुलिस महकमे के लिए प्रशंसा का विषय बनी है। इस कॉन्स्टेबल ने आगे-आगे बाइक से फर्राटा भर रहे दो बदमाशों पर हवा में उछलते हुआ जंप लगाया और दोनों को लेकर जमीन पर गिर गया। हालांकि वह खुद भी घायल हुआ। पैर में फ्रैक्चर आ गया, लेकिन उसने एक बदमाश को छोड़ा नहीं। दूसरे बदमाश को भी पुलिस के दूसरे जवान ने 200 मीटर तक पीछा करके दबोच लिया। दोनों को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया तो पता चला कि वे एक बड़े गैंग के सदस्य हैं जिसने दिल्ली में महिलाओं, लड़कियों और लोगों से लूटपाट करके सनसनी फैला रखी है।
क्या है मामला…………

पुलिस के अनुसार, रविवार दोपहर कीर्ति नगर में दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियार के बल पर एक व्यक्ति से पर्स, नगदी और डाक्यूमेंट्स लूट लिए। जानकारी मिलने पर कीर्ति नगर थाने की पुलिस अलर्ट हो गई। रफ्तार बाइक पर कॉन्स्टेबल सतीश और हेड कॉन्स्टेबल विनोद निकले जबकि दूसरी बाइक पर कॉन्स्टेबल संजय और कॉन्स्टेबल संजीव। इसी दौरान बदमाश बाइक को फिल्मी अंदाज में जिक जैक करते हुए शारदापुरी की तरफ घुसे। संजय और संजीव ने उन्हें चेज किया और उनके नजदीक पहुंच गए। संजीव को लगा कि बदमाश उनकी पकड़ से भाग न जाएं। उन्होंने बिना देर किए जान जोखिम में डालते हुए चलती बाइक से बदमाशों की बाइक पर छलांग लगा दी और दोनों को लेकर जमीन पर गिर गए। इस तरह के चेज से बदमाश भौचक्के रह गए। संजीव ने एक बदमाश को जोरदार तरीके से जकड़ लिया। चोट लगने के बावजूद पकड़ ढीली नहीं की। दूसरा बदमाश उठा और भागने लगा। उस बदमाश को कॉन्स्टेबल संजय और पीछे से रफ्तार बाइक पर आ रहे कॉन्स्टेबल सतीश और विनोद ने 200 मीटर तक पीछा करके पकड़ लिया। बाद में बदमाशों को थाने लगाया गया जहां उनसे पूछताछ की तो उसके पास से दो बड़े खंजर मिल। जिस बाइक से वह भाग रहे थे वह बाइक सराय रोहिल्ला थाने से चुराई हुई निकली पुलिस टीम ने दो अलग अलग मुकदमा दर्ज किया और दोनों को गिरफ्तार किया गया इन दोनों बदमाशों की निशानदेही पर एक तीसरे बदमाश जोगिंदर उर्फ सन्नी को भी गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ हुई तो पता चला कि वह छह बार रोबरी के मामले में तिहाड़ जेल की हवा खा चुका है। इसके बाद दो दर्जन से ज्यादा जगहों पर रेड की गई। इन बदमाशों से लूटी गई चेन आदि खरीदने वाले करोल बाग के ज्वैलर को भी पकड़ लिया गया। उसका नाम लाखन है।
इनका कहना…………
डीसीपी वेस्ट मोनिका भारद्वाज के मुताबिक, बहादुर पुलिसकर्मियों की वजह से बड़े गैंग का खुलासा हुआ। गैंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार किया गया जितेंद्र उर्फ भास्कर उर्फ सुजा है। वह नामी क्रिमिनल है और उस पर पहले से 38 केस हैं। वह इतना खुंखार है कि दिल्ली में पुलिसकर्मी तक पर सरेआम गोली चला चुका है। बैंक लूट की वारदात में भी शामिल रह चुका है। 7 महीने पहले ही वह जेल से बाहर आया था। प्रताप नगर थाने का घोषित बीसी है। 7 महीने मैं उसने लूट की कई वारदात कर डालीं। अभी तक की पूछताछ में पुलिस टीम ने 19 केस लिंक किए हैं और बाकी की छानबीन की जा रही है। पुलिस टीम ने तीन बदमाशों की निशानदेही पर करोल बाग के एक ज्वैलर को भी गिरफ्तार किया है। उससे सोने की 10 चेनें बरामद की हैं जो उसने इन लुटेरों से ली थीं।
