HomeNews Headlinesदुःखद:जन्मदिन पर ही दरोगा ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारी,मौत

दुःखद:जन्मदिन पर ही दरोगा ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारी,मौत

बता दें कि सुजीत (29) पुत्र स्व प्रभाकांत मिश्र 2015 में उप निरीक्षक बने थे। ट्रेनिंग के बाद पहली पोस्टिंग दुद्धी कोतवाली में हुई। इसके बाद 30 मार्च 2018 को रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी मिली। अभी हाल ही में हिंदूवारी चौकी इंचार्ज की जिम्मेदारी मिली थी।



सोनभद्र/उत्तरप्रदेश…………


यूपी के सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली परिसर में आज तड़के हिन्दुआरी चौकी प्रभारी सुजीत मिश्रा ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। वह मूल रूप से प्रयागराज के नवाबगंज के रहने वाले थे। मृतक आश्रित पर नौकरी मिली थी। सुजीत का मंगलवार को जन्मदिन भी है। उनकी शादी हो चुकी है। और एक बेटी भी है। सुजीत मिश्रा के घर में रात को जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। लेकिन सुबह 4.30 बजे के करीब मौत पर खुदकुशी की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, दारोगा के कनपटी पर गोली लगी थी। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर मिले साक्ष्य के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।



क्या है मामला……………


एसपी किरीट राठौड़, एएसपी अवधेश सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया है। घटना की सूचना मृतक के घरवाले को दे दी गई है। जानकारी के मुताबिक, सुजीत मिश्रा सोमवार रात अपने हमराहियों के साथ गश्त पर निकले थे। करीब चार बजे अपने आवास पर लौटे। यहां वो अकेले रहते थे जबकि उनका परिवार प्रयागराज में रहता है। उन्होंने कमरा अंदर से बंद कर लिया और कनपटी पर सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज पर बगल के कमरे में सो रहे पुलिसकर्मियों ने नींद खुल गई। वो दौड़कर सुजीत के कमरे के पास पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर अंदर का नजारा देखा तो सन्न रह गए। चौकी प्रभारी सुजीत मिश्रा अपनी वर्दी में ही लहूलुहान पड़े थे। पुलिसकर्मियों ने आननफानन में अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 


Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!