HomeNews Headlinesदुःखद:दो मुस्लिम युवकों ने गायों को कुल्हाड़ी मारकर घायल किया,आक्रोशित ग्रामीणों ने...

दुःखद:दो मुस्लिम युवकों ने गायों को कुल्हाड़ी मारकर घायल किया,आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे जाम किया,मामला दर्ज

ग्वालियर/मध्यप्रदेश…………..


जिले के बरई और पनिहार के पास जंगल में किसी व्यक्ति ने गायों को घायल कर दिया। वार किसी कुल्हाड़ी या धारदार हथियार के लगते है। घायल गायों की संख्या 15 से 20 के बीच बताई गई है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 


क्या है मामला……………


जानकारी की अनुसार जंगल में चरने गईं 15 से 20 गाय बीते 30 नवम्बर को जब वापस लौटी तो घायल अवस्था में थी। उनके शरीर पर चोट के गहरे निशान थे। चोट देखकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पनिहार थाना टी आई संतोष भारती के अनुसार ग्रामीणों की शिकायत पर लालो मुसलमान और छोटू मुसलमान के विरुद्ध पशु अत्याचार अधिनियम की धारा 429 के तहत मामला दर्ज कर लिया।


क्यों भड़का ग्रामीणों का आक्रोश…………


इस घटना के बाद आज सुबह क्षेत्र में एक बैल मरा मिला तो ग्रामीण भड़क गए और उन्होंने आरोप लगाये की जिन्होंने गायों को घायल किया है उन्हीं ने बैल को मारा है। घटना की जानकारी मिलते ही हिन्दू संगठनों के कई नेता पनिहार पहुँच गए और हाइवे पर चक्का जाम कर दिया।आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगभग 1 घंटे जाम लगा रहा।  मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण और हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों ने चक्का जाम समाप्त कर दिया।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!