HomeNews Headlinesथाने में बैठे सिपहिया जी लें हिचकी लगता है साहिब ने मारी...

थाने में बैठे सिपहिया जी लें हिचकी लगता है साहिब ने मारी है व्हिस्की,नशे में सिपाही का थाने में हंगामा

एटा/उत्तरप्रदेश…………..


नशे में धुत्त सिपाही द्वारा जमकर तमाशा किया गया मामला उत्तरप्रदेश के एटा के थाना जैथरा का हैं जहाँ तैनात एक सिपाही के सिर पर जब शराब का नशा चढ़ा तो वो खुद को थानेदार बताने लगा। नशे में धुत सिपाही ने थाने में जमकर हंगामा किया इस दौरान सिपाही ने अपने साथी पुलिस कर्मियों को भी फटकार दिया शराबी सिपाही की करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद एसपी ने सिपाही को सस्पेंड कर दिया है।


क्या है मामला……………



जानकारी के मुताबिक आरोपी सिपाही का नाम हरिशचंद है, जिसकी वर्तमान में कुंभ मेले में ड्यूटी चल रही है। सिपाही नशे में धुत होकर जैथरा थाने पहुंचा और एसओ की कुर्सी पर बैठकर खुद को थानेदार बताकर हंगामा करने लगा यह देख थाने में मौजूद अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए उन्होंने सिपाही से एसओ की कुर्सी से उठने को कहा इससे शराब के नशे में धुत बौखला गया। इस सिपाही ने खुद को पहले थानेदार, इंस्पेक्टर और सीओ बताते हुए थाने के अंदर हंगामा किया। सिपाही की करतूत किसी व्यक्ति ने मोबाइल में कैद कर लिया। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस संबंध में एसएसपी आशीष तिवारी ने कहा कि मामले की जानकारी होने पर सिपाही को सिस्पेंड कर दिया गया है साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!