HomeNews Headlinesरीवा कलेक्टर का फरमान जारी,EVM के पास कोई आए तो मार देना...

रीवा कलेक्टर का फरमान जारी,EVM के पास कोई आए तो मार देना गोली

“बता दे कि शनिवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कान्ता राव ने सभी जिलों को फरमान जारी किया था कि ईवीएम की सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक के लिए कलेक्टर एवं एसपी सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे”



रीवा/मध्यप्रदेश…………


रीवा की कलेक्टर ने ऐसा बयान दे दिया है जिससे हड़कंप मच गया है। उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मियों से कहा कि EVM के पास कोई आए तो गोली मार देना। इतना ही नहीं कलेक्टर प्रीति मैथिल नायक ने कहा कि ये चुनाव मेरे लिए मामूली है, इस फिजूल के चक्कर में 25 साल की साख ख़राब नहीं करूंगी। मुझे आगे प्रिंसिपल सेकेट्री चीफ सेकेट्री बनना है। निर्वाचन ये मेरे लिए कुछ नहीं है.'


क्या है मामला…………..


दरअसल, रीवा में कांग्रेस प्रत्याशी ने स्ट्रांग रूम में EVM की सुरक्षा पर आपत्ति दर्ज कराई थी। इसी को लेकर कलेक्टर प्रीति मैथिल नायक ने कांग्रेस प्रत्याशी के साथ चर्चा के दौरान ये सब बातें कही हैं। इस दौरान कलेक्टर परिसर का निरीक्षण करती भी दिखाई दे रही हैं। बता दें कि एमपी में चुनाव के बाद EVM मशीनों को लेकर बवाल मचा हुआ है। इसी क्रम में सागर के नायब तहसीलदार राजेश मेहरा को लापरवाही के आरोप के चलते निलंबित कर दिया गया है। इससे पहले कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी EVM में छेड़छाड़ की आशंका जताई थी। इतना ही नहीं, उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कड़ी नज़र रखने की गुजारिश भी की इसके बाद सभी कांग्रेस कार्यकर्ता भारी संख्या में भोपाल के स्ट्रांग रूम पर पहरा दे रहे हैं।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!