HomeNews Headlinesगोले का मंदिर पुलिस थाने से शातिर वाहन चोर पुलिस हिरासत से...

गोले का मंदिर पुलिस थाने से शातिर वाहन चोर पुलिस हिरासत से फरार, 3 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

ग्वालियर/मध्यप्रदेश………


मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में एक शातिर चोर पुलिस हिरासत से फरार हो गया

पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में उसे गिरफ्तार किया था पुलिस ने इस मामले में अन्य थाना पुलिस को अलर्ट कर दिया है

एसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को तुरंत सस्पेंड कर दिया है,जानकारी के अनुसार, गोला का मंदिर थाना पुलिस ने बुधवार रात वाहन चोरी के आरोप में रविंद्र यादव नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर चोरियों के मामले में पूछताछ कर रही थी

गुरुवार सुबह साफ-सफाई के दौरान लॉकअप में बंद रविंद्र पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस थाने में तैनात पुलिस कर्मियों के हाथ पैर फूल गए

पहले पुलिस ने आरोपी की तलाश अपने स्तर पर की लेकिन जब आरोपी नहीं मिला तो मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी।


थाना प्रभारी के कार्यकाल में पहले भी हुए कई अपराधी फरार……….


बताया जा रहा है कि गोला का मंदिर के वर्तमान टीआई अजीत सिंह चौहान है।

उनके कार्यकाल में पहले विश्वविधालय थाना, महाराजपुरा और अब गोला का मंदिर थाने से आरोपी फरार हो चुके है।


तीन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज…….


एसपी आशीष कुमार ने रविंद्र यादव के फरार होने की सूचना मिलने पर गोला का थाने का दौरा किया

आरोपी के फरार होने के मामले में एसपी काफी नाराज बताए जा रहे हैं

उन्होंने थाने में तैनात तीन पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।


सभी थानों को किया अलर्ट……..


आरोपी के फरार होने के संबंध में आसपास के थानों में सूचना दे दी गई है।

फिलहाल, वाहन चोर गिरोह का सरगना रविंद्र यादव की तलाश में पुलिस की टीम यूपी के जालौन भी जाएगी आरोपी रविंद्र यादव जालौन का निवासी है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!