HomeNews Headlinesनशा कारोबारियों ने तस्करी के लिए अपनायी अनूठी तरकीब,पुलिस मुख्यालय ने एसपीयों...

नशा कारोबारियों ने तस्करी के लिए अपनायी अनूठी तरकीब,पुलिस मुख्यालय ने एसपीयों को जारी किए निर्देश

मध्यप्रदेश……..


मध्यप्रदेश में एंबुलेंस से मादक पदार्थों की तस्करी का मामला सामने आया है,जहाँ एम्बुलेंस का उपयोग मरीज़ों की सेवा की जगह अफीम समेत दूसरे मादक पदार्थों की तस्करी करने में किया जा रहा था एंबुलेंस के जरिए तस्करी के दो मामले सामने आने के बाद पुलिस काफी अलर्ट हो गई है।


पुलिस मुख्यालय ने एसपीयों को जारी किए निर्देश……..


पुलिस मुख्यालय ने भी सभी एसपी को निर्देश जारी कर दिए हैं कि वह एंबुलेंस आदि की यदि उसमें मरीज़ ना हो तो रोक कर और सघन तलाशी लें।


विधानसभा में भी उठा मुद्दा.……..


वहीं मंदसौर, रतलाम और नीमच जिलों में मादक पदार्थों तस्करी के लिए एंबुलेंस इस्तेमाल करने का मामला विधानसभा में भी उठा है।

गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक जांच समिति गठित करने की घोषणा की है।

मामले की जांच के लिए समिति में गृह, परिवहन और स्वास्थ्य विभाग की अधिकारी रहेंगे।


हालही में हुई घटनाओं से लिया सबक………


हाल ही में मंदसौर में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में अफीम और डोडा चूरा बरामद किया इसी तरह नीमच में भी आरोपियों के पास मादक पदार्थ मिला इन दोनों मामलों में एक समानता थी कि यह तस्करी किसी साधारण गाड़ी में नहीं, बल्कि एंबुलेंस में हो रही थी।

इन दोनों घटना के बाद पुलिस मुख्यालय से रतलाम, नीमच और मंदसौर जिले के एसपी को अलर्ट कर दिया है। तीनों जिलों में चेकिंग व्यवस्था बढ़ाने के साथ ऐसी संदिग्ध एंबुलेंस के लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!